फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress yet to decide candidates for many Lok Sabha seats in Punjab

Punjab: सात सीटों पर दावेदारी को लेकर कांग्रेस में फंसा पेंच, सभी पर एक से ज्यादा दावेदारों ने बढ़ाई मुश्किल

Wed, 17 Apr 2024 09:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 09:50 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, सात सीटों पर कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने रिश्तेदारों के लिए भी टिकट मांगे हैं। हालांकि हाईकमान प्रदेश इकाई द्वारा सौंपी गई पहली सूची पर सबसे पहले मंथन कर रहा है।

विज्ञापन
Congress yet to decide candidates for many Lok Sabha seats in Punjab
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला लेने में कांग्रेस के पसीने छूटने लगे हैं। फिलहाल छह सीटों पर उम्मीदवारों के एलान के बाद ही पार्टी के कई नेता नाराजगी जताने लगे हैं, वहीं बाकी बची सात सीटों पर एक से अधिक दावेदारों के कारण मुश्किल खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार हाईकमान इसी हफ्ते बाकी सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर देगा। हालांकि इन सीटों के लिए पहले से हाईकमान को सौंपी गई संभावितों की सूची में कई नए दावेदार भी शामिल हो गए हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि ज्यादातर दावेदारों में पार्टी के सीनियर नेता और मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, हाईकमान दावेदारों की भीड़ में उन्हीं चेहरों पर दांव लगाना चाह रहा है, जो चुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं और संबंधित हलके में पार्टी वर्करों के साथ जिनका सही तालमेल हो। एक अन्य समस्या यह भी सामने आ रही है कि जिन हलकों में पार्टी छोड़ चुके कांग्रेसी नेता दूसरी पार्टियों के टिकट पर चुनाव में उतरे हैं, वहां कांग्रेस के स्थानीय काडर को संभालना भी जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने रिश्तेदारों के लिए भी टिकट मांगे हैं। गुरदासपुर से कांग्रेसी विधायक वरिंदरमीत सिंह पहाड़ा अपने भाई के लिए टिकट चाह रहे हैं, जबकि होशियारपुर में पूर्व सांसद संतोष चौधरी की बेटी नमिता चौधरी टिकट के लिए दावेदारी पेश कर चुकी हैं। इस सीट पर पवन आध्या भी दावेदारी जता रहे हैं। 

खडूर साहिब सीट पर मौजूदा संसद जसबीर डिंपा इस बार अपने भाई को टिकट दिलाना चाहते हैं, वहीं सीनियर नेता राणा गुरजीत सिंह भी अपने बेटे को सियासत में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।


जालंधर सीट से विधायक परगट सिंह टिकट की मांग कर रहे हैं वहीं यूथ कांग्रेस के नेता अमरप्रीत सिंह भी इस सीट से टिकट के इच्छुक हैं। फरीदकोट सीट पर सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी दावा जता रहे हैं, जबकि इस सीट पर हलके के वाल्मीकि वर्ग के पार्टी नेताओं में भी दावेदारी ठोक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed