फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress workers also celebrated the victory in Chandigarh

कांग्रेस की जीत का जश्न, चंडीगढ़ में ढोल की थाप पर झूमें कांग्रेसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भी थिरके

Wed, 12 Dec 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Congress workers also celebrated the victory in Chandigarh
जीत का जश्न मनाते कांग्रेस नेता

दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत और मध्यप्रदेश में बढ़त पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। बहुत समय के बाद कांग्रेसियों के कार्यालयों में खुशी आई है। कांग्रेसी जमकर थिरके। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को भी पहली बार थिरकते हुए कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने देखा। प्रदीप छबड़ा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जमकर डांस किया। तीन राज्यों में कांग्रेस की बढ़त पर कांग्रेसी कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आ रहे थे। कार्यकर्ताओं ने पवन कुमार बंसल को राजस्थानी साफा पहनाया।

विज्ञापन


पहले कार्यकर्ता सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन के हॉल में ढोल की थाप पर थिरक रहे थे। जब भीड़ काफी हो गई तो सभी हॉल से बाहर आ गए। बैंड-बाजा भी पहुंच गया। बैंड-बाजा और ढोल पर काफी देर तक डांस होता रहा। महिला कार्यकर्ताओं ने भी जीत का जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी भी हुई। लड्डू भी बांटे गए। 
विज्ञापन


भाजपा का घमंड टूटा : कांग्रेस
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस की जीत से भाजपा का घमंड टूट गया है। यह लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने प्रदेशों के नागरिकों का धन्यवाद किया है। कांग्रेस महासचिव हरमेल केसरी ने सेक्टर-19 में लड्डू बांटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने की होड़ में कहासुनी

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। आगे आने के लिए कांग्रेस नेता शशि शंकर तिवारी और भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने से पहले ही वहां पर मौजूद नेताओं ने मामले को संभाल लिया।

कांग्रेस की जीत के जश्न में महिला नेता से छेड़छाड़
सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में मंगलवार को जीत के जश्न में खलल पड़ गया। राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी नेता पहुंचे हुए थे। इस दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण धक्कामुक्की हो गई। जानकारी के अनुसार भीड़ में एक कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री को छेड़ दिया, जिसके बाद गुस्साई महिला नेता वहां से चली गईं।

 महिला नेता जश्न खत्म हो जाने के बाद अपनी गाड़ी लेने पहुंचीं। सूत्र यह भी बताते हैं कि महिला नेत्री ने यह भी कहा है कि वे अब इस माहौल में कभी भी पार्टी के लिए काम नहीं करेंगीं। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई बात है तो इसकी जांच की जाएगी और इस पर एक्शन लिया जाएगा। पार्टी में इस प्रकार की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed