फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will go to Supreme Court against Drug Racket

ड्रग्स के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

Sat, 03 May 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 May 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Congress will go to Supreme Court against Drug Racket

चुनाव के दौरान छाया रहा नशों का मुद्दा अब पंजाब की सियासत में फिर गर्माने वाला है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि वह ड्रग रैकेट की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाजवा ने कहा कि हाईकोर्ट ने पार्टी की याचिका स्वीकार नहीं की, लेकिन पार्टी इस मामले को बेहद गंभीर मामला समझती है। चुनाव के दौरान पांच दिन पहले एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट ने जीत सिंह लाडी को 22 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी कीमत 133 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


लाडी गुरदासपुर अकाली दल का उप प्रधान है। लाडी द्वारा अकाली नेता निर्मल सिंह काहलों को सम्मानित करते हुए की तस्वीर विनोद खन्ना के पोस्टरों में लगी हुई है। इससे साफ है कि जांच पंजाब पुलिस नहीं, बल्कि सीबीआई से करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी कहते हैं, सरकार बनी तो खत्म होगा ड्रग माफिया

Congress will go to Supreme Court against Drug Racket

प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी के एक विज्ञापन में भी लिखा है कि उनकी सरकार बनने पर पंजाब से ड्रग माफिया खत्म करेंगे। इसका मतलब वह भी मानते हैं कि पंजाब में ड्रग माफिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में एंटी इनकंबेंसी बहुत ज्यादा है, नशे, अवैध माइनिंग जैसे मुद्दे निचले स्तर तक लोगों को पता हैं। इसलिए सत्ताधारियों द्वारा मनी-मसल पॉवर के इस्तेमाल के बावजूद कांग्रेस को एंटी इनकंबेंसी वोट में बड़ा हिस्सा मिलेगा। कांग्रेस पहले ही कह रही थी कि ये लोग रब को भूल गए हैं।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने यह साबित कर दिया। बाजवा ने कहा कि चुनाव प्रचार के आखिरी पड़ाव में सीएम प्रकाश सिंह बादल का यह कहना कि हमारा गुस्सा मोदी पर न निकाल देना, सब कुछ साबित कर देता है।

पाक से दो-दो हाथ का खामियाजा भुगतेगा पंजाब

Congress will go to Supreme Court against Drug Racket

नरेंद्र मोदी पाक से दो-दो हाथ करने की बात करते हैं, जिसका खामियाजा पंजाब को झेलना पड़ेगा। गुजरात के सिखों का मुद्दा भी है, इसलिए पंजाब में मोदी का कोई प्रभाव नहीं रहा।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर लड़ी, अमृतसर सीट पार्टी जीतेगी। उन्होंने डॉ. धरमवीर गांधी पर हमले की निंदा की। कैंपेन कमेटी चेयरपर्सन रजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि मोदी लहर और बादल को पंजाब के लोगों ने धो दिया है।

ये लोग कहते थे कि चुनाव केक-वाक है, केक तो लोग खा गए, अकाली-भाजपा के लिए अब वाक ही बची है। भट्ठल ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने सभी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की। पर सीईओ पंजाब का रवैया पक्षपातपूर्ण और ढीला रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed