फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress will give cup of blood to PM modi in farmer issue

किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी को खून का प्याला देगी कांग्रेस

Tue, 07 Jun 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
congress will give cup of blood to PM modi in farmer issue
pm modi - फोटो :

कर्ज तले दबे किसानों और किसान खुदकुशी मामले में कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को खून का प्याला देगी। दरअसल कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून का प्याला भेंट करेगा। सेल ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ आ रहे मोदी को खून से भरा प्याला देने का एलान किया है।

विज्ञापन


सेल के चेयरमैन इंदरजीत जीरा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने, खेती को फायदेमंद धंधा बनाने और स्वामीनाथन कमेटी रिपोर्ट लागू करने को केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। योग दिवस के नाम पर देश भर में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। पर कर्ज तले दबे किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार को जगाने के लिए मोदी को खून का प्याला देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


जिसकेलिए सेल ने 11 मेंबरीय कमेटी गठित की है। ये 11 लोग 21 जून को अपने गले में फंदा पहन कर पीएम को खून से भरा प्याला देंगे। यह खून भी किसानों से एकत्रित किया जाएगा। जीरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्यमियों का अरबों रुपये का कर्ज माफ कर दिया है। लेकिन किसानों का 75 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। जीरा ने बताया कि सीएम प्रकाश सिंह बादल को सिरोपा न देने वाले अरदासिए भाई बलबीर सिंह को नौ जून को जीरा में सम्मानित किया जाएगा। किसानों के मुद्दों को उभारने और किसानों को लामबंद करने को पंजाब को सात जोन में बांटा गया है। कांग्रेस की ओर से दीनानगर, जालंधर और लंबी में दिए जाने वाले धरने में भी सेल के वर्कर शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed