फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will Announce Election Candidates in September

जानिए, कांग्रेस कब करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Sun, 10 Aug 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Aug 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
Congress will Announce Election Candidates in September

चुनावी जंग के लिए कमर कस रही कांग्रेस सितंबर के पहले हफ्ते से प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। प्रत्याशी चयन के लिए मापदंड तय करने के लिए शनिवार को बुलाई बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि इस बार महिला और युवाओं को टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की अगली बैठक अब 25 अगस्त को दिल्ली में होगी। शनिवार को बैठक में तय किया गया कि दागी विधायकों को टिकट देने से परहेज किया जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को भी टिकट नहीं दिया जाएगा। अलबत्ता, बाहरी नेताओं के लिए कांग्रेस ने दरवाजे खुले रखे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में चुनाव को लेकर आए ओपिनियन पोल पर भी सवाल उठाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वे मात्र 45 सीटों को लेकर किया गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव में भी हैट्रिक बनाएगी।

इसके अलावा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई। इसमें 24 अगस्त को पानीपत में होने जा रही रैली को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। रैली में भीड़ जुटाने के लिए विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है।


इस बैठक में चार विधायक गीता भुक्कल, बलबीर सिंह शाह, महेंद्र प्रताप सिंह व शारदा राठौर मौजूद नहीं थे। बाद में मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों के लिए रात्रि भोज का आयोजन भी किया। इसमें हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से समर्थकों को बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed