{"_id":"66f1774fd567b569d501cbbc","slug":"congress-was-never-and-will-never-be-against-reservation-pawan-kheda-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-524024-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कभी भी न आरक्षण के खिलाफ थी और न होगी : पवन खेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कभी भी न आरक्षण के खिलाफ थी और न होगी : पवन खेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया कम्यूनिकेशन चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस न कभी आरक्षण के खिलाफ़ थी और न कभी होगी। पार्टी के नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में जब तक असमानता रहेगी, तब तक आरक्षण रहेगा। आरक्षण को लेकर भाजपा दुष्प्रचार कर रही है।
खेड़ा यहां सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। भाजपा की ओर से कुमारी सैलजा के मामले को लेकर दलितों के अपमान के तौर पर पेश किए जाने पर खेड़ा ने कहा कि अगर दलितों को सबसे ज्यादा अत्याचारों का सामना करना पड़ा है तो वह भाजपा के शासन काल में सहना पड़ा है। उन्होंने कहा, भाजपा ने आजतक केवल एक दलित को अध्यक्ष बनाया है और उसे भी अपमानजनक स्थिति में बाहर का रास्ता दिखा दिया, जबकि कांग्रेस ने चार-चार दलित अध्यक्ष बनाए हैं।
गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी खींचतान का शिकार नहीं है। पवन खेड़ा ने स्वीकार किया कि कुछ लोगों को नाराजगी हो सकती है, लेकिन किसी भी परिवार में इस प्रकार की गलत फेहमियां पैदा हो जाना एक साधारण बात है और इन चुनावों के लिए पार्टी एकजुट है। उनसे जब कुमारी शैलजा की नाराज़गी को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि कुमारी शैलजा स्वयं इस बात को खारिज कर चुकी हैं, जबकि भाजपा अपने तुच्छ सियासी लाभ के लिए इस मुद्दे को उछाल रही है। आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। विधानसभा चुनावों में जनता इस बार भाजपा का हिसाब-किताब बराबर कर देगी।