फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Target to win punjab bypoll elections 2019 on four constituency

पंजाबः कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने उपचुनाव, कैप्टन ने जिताने के लिए झोंकी पूरी ताकत

Sat, 19 Oct 2019 11:33 AM IST
खुशबू गोयल हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Oct 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Congress Target to win punjab bypoll elections 2019 on four constituency
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस के लिए चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल माने जा रहे हैं। वही प्रदेश कांग्रेस के लिए यह लड़ाई प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। कांग्रेस ने चारों विधानसभा हलकों मुकेरिया दाखा जलालाबाद और फगवाड़ा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन पार्टी को अपनी सरकार के मुलाजिमों के गुस्से का कड़ा सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है और सरकार के खिलाफ रोष मार्च और धरने दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चारों हलकों में कांग्रेस प्रत्याशी जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की उपलब्धियां और सभी प्रमुख वादे पूरे किए जाने का प्रचार कर रहे हैं, वही उनके विपरीत साझा मुलाजिम मंच, जिसके तहत विभिन्न विभागों के 100 से अधिक यूनियन व टीचर एसोसिएशन शामिल है, के अलावा बेरोजगार टीचर एसोसिएशन, राजस्व पटवारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। यह संगठन चारों हलकों में आम लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार द्वारा ना पूरे किए गए वादों की फेहरिस्त दिखा रहे हैं। बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन ने तो इन चारों हलकों में  रोजगार नहीं वोट नहीं की मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन


बेरोजगार अध्यापकों ने अपने घरों के बाहर इस मुहिम के पोस्टर भी चिपका रखे हैं। इसका सीधा असर कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार अभियान पर पड़ रहा है। कांग्रेस के मीडिया सेल की ओर से अपने प्रत्याशियों के पक्ष में सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार के दौरान फेसबुक , व्हाट्सएप और ट्विटर पर प्रदेश के युवाओं द्वारा घर घर रोजगार और मुफ्त स्मार्टफोन के वादे याद दिलाए जा रहे हैं। हालांकि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से इस दिवाली पर स्मार्टफोन बांट दिए जाने का एलान किया गया है लेकिन वह यह ऐलान पहले भी दो तीन बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों हलकों में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों को स्थानीय नागरिकों के उन सवालों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें उनसे यह पूछा जा रहा है कि पिछले विधानसभा में किए गए वादे कब पूरे होंगे।


कांग्रेस चारों सीटें जीतेगी: जाखड़
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दावा किया है कि पार्टी चारों विधानसभा हलकों में जोरदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी वर्गों से किए वादे पूरे कर रही है और जो वादे बाकी रह गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed