{"_id":"5738d74c4f1c1bd918ac7713","slug":"congress-state-president-tanwar-statement-in-support-of-former-cm-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूर्व सीएम के समर्थन में पहली बार उतरे प्रदेश अध्यक्ष, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम के समर्थन में पहली बार उतरे प्रदेश अध्यक्ष, कही बड़ी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक प्रतिद्वंद्विता दिखा रहे और अपने धुर विरोध रहे पूर्व सीएम के समर्थन में पहली बार उतरे तंवर, कही बड़ी बात। दरअसल सोनीपत के गोहाना में रविवार को गांव लाठ में पूर्व सरपंच स्व. जगबीर सिंह पोडिया के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर प्रदेश सरकार पर हमलावर नजर आए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री बड़े-बड़े विज्ञापन लगवा रहे हैं कि बदल रहा है हरियाणा, लेकिन हरियाणा असल में बदल नहीं जल रहा है। दंगों के दोषी अफसरों पर कार्रवाई के साथ सरकार अपने मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे, क्योंकि अफसरों की लगाम तो सरकार के हाथों में होती है।
विज्ञापन
अशोक तंवर ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आज राजनीति साजिश के चलते केस दर्ज करा रही है। उन्होंने अनिल विज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विज कह रहे हैं कि अगर हुड्डा से कोई राजीनतिक द्वेष भावना होती तो अब तक उन पर 500 केस दर्ज किए जा चुके होते। जबकि सच्चाई यही है कि राजनीतिक साजिश के तहत ही सरकार केस दर्ज करा रही है। आज सरकार के पास सारी एजेंसियां हैं, लेकिन किसी के प्रति राजनीतिक रंजिश नहीं रखनी चाहिए। सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है और चुनाव के दौरान किए गए वादों से मुकर रही है। इतना ही नहीं सरकार पुरानी योजनाओं पर भी अडिग नहीं है। इस मौके पर रागिनी कंपीटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
जाट आंदोलन में बीजेपी का हाथ
हरियाणा में जिस तरह जाट आंदोलन के दौरान हिंसा हुई, उसमें बीजेपी का हाथ है। क्योंकि अगर सरकार चाहती तो वह इसे रोक सकती थी। इससे सरकार की विफलता साबित होती है। तंवर ने कहा कहा कि प्रकाश सिंह जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में 90 अधिकारियों को दागी बताया है। इसमें अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं की भी लापरवाही है, लेकिन उनकी जांच कौन करेगा। कांग्रेस पहले भी इसकी मांग सिटिंग जज से जांच कराने के लिए कह चुकी है, लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।