फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress state president Chaudhary Udaybhan will take out the 'Save Constitution Yatra'

Chandigarh News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान निकालेंगे संविधान बचाओ यात्रा

Fri, 08 Mar 2024 08:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Congress state president Chaudhary Udaybhan will take out the 'Save Constitution Yatra'
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान 13 मार्च से पूरे हरियाणा में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकालने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मकसद भाजपा की संविधान, आरक्षण, दलित और पिछड़ा विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करना है। यह यात्रा 13 मार्च बुधवार को बहादुरगढ़ से शुरू होगी। इसके बाद 14 को बादली, 15 और 16 को कोसली, 17 को झज्जर, 18 को बेरी, 19 को कलानौर, 20 को किलोई, 21-22 को महम और 23 मार्च को अंबेडकर चौक रोहतक पहुंचेगी। पूरे रोहतक लोकसभा क्षेत्र को कवर करने के बाद 24, 25 मार्च को होली के उपलक्ष में छुट्टी रहेगी। उसके बाद यात्रा अगले लोकसभा क्षेत्र की तरफ बढ़ेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 हलकों में जाएंगी। पार्टी के प्रमुख नेता भी उनके साथ यात्रा में हिस्सा लेंगे। यात्रा का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश से संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। यह पार्टी कभी भी दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों का सशक्तिकरण नहीं चाहती। इसीलिए बार-बार भाजपा और आरएसएस नेताओं की ओर से आरक्षण विरोधी बयानबाजियां की जाती हैं, लेकिन कांग्रेस बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की ओर से देश को दिए गए इस संविधान पर आंच नहीं आने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed