फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress State Executive meeting held in Chandigarh

चंडीगढ़: कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गहमागहमी, सुभाष चावला ने दर्शन गर्ग और मंजीत चौहान को पार्टी से निकाला

Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल को बाहर निकालने की मांग करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीत सिंह कंग अड़ गए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है, उन्हें पार्टी से निकाला जाए।

विज्ञापन
Congress State Executive meeting held in Chandigarh
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में रविवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने की। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान सुभाष चावला ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व पार्षद व पार्टी सचिव दर्शन गर्ग और पूर्व पार्षद मंजीत चौहान को पार्टी से बाहर निकालने की घोषणा की। 

विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी संघर्ष के राह पर चलेगी। घर बैठकर काम नहीं चलने वाला है। कांग्रेस लोगों की आवाज बनेगी। नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति सीट कम आने के बावजूद इसलिए बेहतर है क्योंकि कांग्रेस की तरफ भाजपा और आप दोनों देखती हैं। बंसल ने पार्टी नेताओं से कहा कि जो पार्टी के लिए काम करेगा, उसे ही जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा। बंसल ने सभी नेताओं को आपस में मिलकर चलने की बात कही।
विज्ञापन

 
... जब गुस्से में आ गए बंसल
पार्टी के नेता जब बीच में ही बोलने लगे तो पवन बंसल गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा कि बिना अध्यक्ष की अनुमति से क्यों बात कर रहे हैं। इस पर लोग शांत हुए। बंसल ने नेताओं से कहा कि हमें क्यों बुलाया। क्या इसके लिए कि सब अपने मन से बात करने लगें। बंसल ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। सभी लोग पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए उसमें तेजी लाएं। जो सदस्यता अभियान में शामिल होगा, वही पार्टी के पद पर आगे बढ़ेगा। घर में बैठकर पार्टी के पदाधिकारी नहीं बन सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीत सिंह कंग अड़ गए
नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल को बाहर निकालने की मांग करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीत सिंह कंग अड़ गए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है, उन्हें पार्टी से निकाला जाए। इस पर सुभाष चावला ने कहा कि चंडीगढ़ पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मेरे पास जो शक्तियां हैं, उसका इस्तेमाल कर हम कार्रवाई कर सकते हैं लेकिन कुछ बड़े पदाधिकारियों के लिए दिल्ली से ही कार्रवाई हो सकती है। दो नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने की चावला की घोषणा के बाद कंग संतुष्ट हुए। 

बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में एआईसीसी सदस्य, सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन सचिव, आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व प्रत्याशी, फ्रंटल संगठनों के चेयरमैन, सीटीसीसी के चेयरमैन सहित अन्य विभागों के चेयरमैन उपस्थित रहे। 

पार्टी की बैठक में मांग उठी कि जो नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। इसे ध्यान में रखते हुए दर्शन गर्ग और मंजीत सिंह चौहान को पार्टी से बाहर निकालने की घोषणा की गई है।  -सुभाष चावला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed