फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress said BJP distributed money to independent and regional parties to distribute votes

वोट बांटने के लिए भाजपा ने निर्दलीय व क्षेत्रीय दलों को पैसे बांटे : कांग्रेस

Sun, 10 Nov 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Congress said BJP distributed money to independent and regional parties to distribute votes
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक में हारे 39 उम्मीदवारों ने रखी अपनी राय
विज्ञापन


कहा- प्रलोभन के लिए पुलिस के सहयोग से शराब भी बंटवाई गई


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को तलाशने के लिए कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक कमेटी के चेयरमैन करण दलाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व सह प्रभारी जितेंद्र बघेल समेत तमाम कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में चुनाव हारने वाले 39 प्रत्याशी मौजूद रहे। इनमें से अधिकतर कांग्रेसियों ने बताया कि भाजपा ने कांग्रेस का वोट बांटने के लिए क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को जमकर पैसे बांटे। ईवीएम में कई जगह धांधली की गई। अधिकारी सरकार की कठपुतली बने रहे। पुलिस की मदद से शराब तक बंटवाई गई। वहीं, बैठक में सांसद कुमारी सैलजा के समर्थक रामनिवास राड़ा और शमशेर सिंह गोगी नहीं पहुंचे।

कमेटी के चेयरमैन करण दलाल ने बताया कि हरियाणा का चुनाव कांग्रेस के पक्ष में था। हर जगह माहौल बना हुआ था। मगर रातों रात चुनाव बदल गया। कोई भी भाजपा की जीत के बारे में नहीं बोल रहा था। कांग्रेस का वोट बांटने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों को पैसा दिया गया। ईवीएम की 99 फीसदी बैटरी से धांधली की बात स्पष्ट हो जाती है। दलाल ने कहा कि एक-एक कर सभी नेताओं से पूछा गया कि हार के क्या कारण रहे? कहां चुनाव आयोग की तरफ से चूक रही, कहां अधिकारियों ने दुरुपयोग किया, कहां सरकारी तंत्र फेल रहा? मौजूदा सांसदों से भी राय मांगी गई। सभी हमारे संपर्क में है। अब रिपोर्ट हाईकमान को दी जाएगी। इसके बाद कोर्ट जाएंगे। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल मलिक और आफताब अहमद भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने कुछ बिंदुओं पर हारे उम्मीदवारों से रिपोर्ट मांगी थी। इनमें चुनाव में पुलिस प्रशासन की भूमिका क्या रही। क्या भाजपा ने जाति के नाम पर वोट मांगे। ईवीएम में कहां-कहां धांधली हुई। वहीं, सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि सभी उम्मीदवारों ने धांधली के सबूत दिए हैं। जो लोग बैठक में नहीं पहुंच पाए थे, उनसे भी राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed