फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress reaction after sukhpal join aap party

कांग्रेस बोली, खैहरा से छुटकारा मिला, करेंगे मानहानि का दावा

Sat, 26 Dec 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 26 Dec 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
congress reaction after sukhpal join aap party

कांग्रेस ने पूर्व प्रवक्ता सुखपाल खैरा के आरोपों की आलोचना की है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस छोड़ कर खैरा के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से पार्टी को उनसे छुटकारा मिला है।

विज्ञापन


सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह ने हैरानी जताई कि कैसे अचानक खैरा को कांग्रेस और उसके नेतृत्व में कमियां नजर आने लगी हैं। एक दिसंबर को खैरा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रधान बनाने का स्वागत किया था। उन्होंने इसे अकालियों के अंत की शुरुआत बताया था। खैरा जैसे लोग किसी पार्टी में खुश या सहज महसूस नहीं कर सकते।
विज्ञापन


यह खैरा की तीसरी पार्टी है, शिअद से शुरुआत करने के बाद वह कांग्रेस में आए और अब आप में शामिल हो गए। लाल सिंह ने कहा कि वह खैरा पर मानहानि का केस करेंगे, क्योंकि वह पहले सुप्रीम कोर्ट से आरोप मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा एक अवसरवादी नेता हैं, जिनकी उम्मीदें उनकी काबलियत से कहीं ज्यादा हैं। उन्हें सिर्फ अपनी मशहूरी के लिए बयान जारी करने की प्रसिद्धि हासिल है। खैरा का आधार होता तो वह तीन बार चुनाव न हारते। 2017 में उनकी चौथी हार जुड़ जाएगी। एक दिसंबर को खैरा ने बयान जारी किया था कि साफ नेता के रूप में जाने जाते कैप्टन से लोग पंजाब को शानदार दौर में लाने की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा था कि वह कैप्टन की नियुक्ति का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। लाल सिंह ने कहा कि खैरा के पिता सुखजिंदर सिंह को भ्रष्टाचार के कारण मंत्रिपद से हटा दिया गया था।


उनकी छवि एक जमीन कब्जाने वाले व्यक्ति की है। चंडीगढ़ में वह जिस घर में रहते हैं वह भी एक नामी फिल्म अदाकारा के पिता का है। लाल सिंह ने खैरा के उस दावे को भी गलत बताया कि उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने का ऑफर दिया गया। उन्होंने कहा कि खैरा आप में कोई पोजीशन लेने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed