{"_id":"fcd05611048fb0625118465b58d0a3d7","slug":"congress-president-alligade-arvind-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रधान का केजरीवाल पर बड़ा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रधान का केजरीवाल पर बड़ा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल से पार्टी का सैद्धांतिक आधार बताने को कहा है।
विज्ञापन
केजरीवाल के तलवंडी साबो दौरे से एक दिन पहले बाजवा ने शिअद को छोड़ कर उन्हें निशाना बनाया।
बाजवा ने आरोप लगाया कि तलवंडी साबो की आप उम्मीदवार बलजिंदर कौर का परिवार उग्रवादी विचारधारा का हिस्सा रहा था। केजरीवाल बताएं कि उनकी पार्टी गांधीवादी विचारधारा पर विश्वास रखती है या फिर अलग-अलग तरह के उग्रवादी विचारों पर।
विज्ञापन
बाजवा ने केजरीवाल से सवाल किया कि उनकी पार्टी क्यों परोक्ष रूप से अकाली दल की मदद कर रही है। बाजवा ने आरोप लगाया कि लोक सभा चुनाव में भी अकाली दल ने हर तरह से आप उम्मीदवारों की मदद की। इससे हरसिमरत कौर बादल को जीत मिली। पर लोग आप द्वारा पंजाब में खेली गई सियासत समझ गए हैं।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि पंजाब में चार सीटें जीतने के बाद भी आप अपने पक्ष में लहर बनाने में नाकाम रही। संगठन खड़ा करने से पहले ही गुटबाजी का शिकार हो गई। तलवंडी साबो में कुछ ही घंटों में उम्मीदवार बदल दिया गया। पूर्व प्रत्याशी बलकार सिद्धू आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। बाजवा ने दावा किया कि इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
बीकेयू ने दिया समर्थन
भारतीय किसान यूनियन (मान) ने तलवंडी साबो में कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर जस्सी को समर्थन देने का ऐलान किया है। बीकेयू नेताओं भूपिंदर सिंह मान, सुरजीत सिंह कदगिल, गुरचरन सिंह ने इसका ऐलान किया। मान ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पास दूरदर्शिता और वचनबद्धता की कमी है।
उनके सभी कदम वोट की सियासत से प्रेरित होते हैं। बादल केंद्र सरकार से सूखा राहत ऐलान करने में नाकाम रहे। धान के एमएसपी में सिर्फ पचास रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा कर केंद्र ने किसानों केसाथ मजाक किया है। प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा ने बीकेयू के समर्थन का स्वागत किया।