फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress party launched book to expose the truth of modi govt two years ruling period

कांग्रेस ने मोदी सरकार के दो सालों की पोल खोली, बुक लॉन्च

Sat, 28 May 2016 01:55 PM IST
भूपेंदर सिंह भाटिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
भूपेंदर सिंह भाटिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 May 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
congress party launched book to expose the truth of modi govt two years ruling period
कांग्रेस की नेशनल प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : फाइल फोटो
मोदी सरकार के दो सालों की पोल खोलने का देश्व्यापी अभियान छेड़ते हुए कांग्रेस ने एक किताब का विमोचन किया है। एक ओर केंद्र सरकार जहां अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के लिए समारोह का आयोजन कर रही है, वहीं कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार की पोल खोलने के लिए देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की असफलताओं पर बनी ‘सच्चाई का आईना’ पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दावे और सपने दो साल में ही ध्वस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


देशभर में किसान कर्ज के कारण आत्महत्याएं कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार बड़े कारपोरेट हाउस के कर्ज माफ करने में व्यस्त है। किसानों को मुआवजा तक नहीं मिल रहा है।  पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के कूदने पर प्रियंका ने कहा कि उनसे दिल्ली तो संभाली नहीं जा रही, पंजाब में क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना ‘छोटे मोदी’ के रूप में करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता को जो सपने दिखाए थे, वह भी मोदी के सपनों की तरह हवा हवाई हो गए।


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रशांत किशोर के बीच छाए विवाद पर उन्होंने कहा कि प्रशांत पंजाब चुनाव में हमारे रणनीतिकार हैं और उसे अमल करवाने की अथारिटी प्रदेश अध्यक्ष के पास है। ऐसा नहीं है कि रणनीतिकार जो सुझाव देते है उसे लागू कर दिया जाना चाहिए। उस पर विचार होता है। उसके बाद उसे लागू किया जाता है। दोनों के बीच ऐसा कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed