फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Ravneet Bittu Angry With The Rebel Ministers Said Do Resign If Do Not Like Captain Amarinder Singh

पंजाब कांग्रेस: बागी मंत्रियों से नाराज रवनीत बिट्टू बोले-जिन्हें कैप्टन पसंद नहीं, वह खुद इस्तीफा दे दें 

Wed, 25 Aug 2021 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Aug 2021 02:16 PM IST
सार

बिट्टू ने कहा कि कैप्टन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने साढ़े चार साल में कोई काम पूरा नहीं किया। लेकिन आज उनका विरोध कर रहे मंत्री भी तो साढ़े चार साल से कैबिनेट का हिस्सा हैं। साढ़े चार साल के दौरान इन मंत्रियों ने कैबिनेट में यह बात क्यों नहीं उठाई।

विज्ञापन
Punjab Congress Ravneet Bittu Angry With The Rebel Ministers Said Do Resign If Do Not Like Captain Amarinder Singh
सांसद रवनीत बिट्टू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लामबंद हुए धड़े की कड़ी आलोचना की है। बिट्टू ने साफ किया कि जिन मंत्रियों को कैप्टन पसंद नहीं हैं, उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले खुद कुर्बानी देना जरूरी है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में बिट्टू ने कहा कि बीते चार महीने के दौरान हाईकमान ने सभी असंतुष्टों से तीन-तीन बार बातचीत की। खड़गे कमेटी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी सबकी बातें सुनी। अब राज्य में चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो फिर से तमाशा शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन



बिट्टू ने सवाल उठाया कि आज जो कैप्टन के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वह साढ़े चार साल तक कैबिनेट मंत्री क्यों बने रहे? उन्होंने कहा कि इन मंत्रियों ने बीते साढ़े चार साल के दौरान कैबिनेट में अपने और अपने हलकों के लिए हर तरह के फैसले करवाए और मुख्यमंत्री के करीबी बन कर भी रहे, लेकिन अब ऐसा क्या हो गया? बिट्टू ने कहा कि अगर कैप्टन के अधीन काम नहीं कर पा रहे हैं तो कुर्सियां छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने साढ़े चार साल में कोई काम पूरा नहीं किया। लेकिन आज उनका विरोध कर रहे मंत्री भी तो साढ़े चार साल से कैबिनेट का हिस्सा हैं। साढ़े चार साल के दौरान इन मंत्रियों ने कैबिनेट में यह बात क्यों नहीं उठाई। दरअसल अब चुनाव नजदीक आ गए हैं इसलिए सब कुछ मुख्यमंत्री पर मढ़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री सफल रहे या असफल, यह अलग सवाल है लेकिन यह 17 मंत्री बताएं कि इन्होंने साढ़े चार साल में क्या किया? इन्हें अपनी परफार्मेंस भी बतानी चाहिए।

बिट्टू ने बागी नेताओं को लताड़ते हुए कहा कि यह रोज-रोज का ड्रामा कब तक चलेगा। लोगों को जवाब देना भारी होता जा रहा है। दूसरी पार्टियों वाले अब मखौल करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हार-जीत तो होती रहती है। सरकारें भी आती-जाती रहती हैं। लेकिन इतनी घबराहट ठीक नहीं है। सब कुछ साढ़े चार साल के दौरान सोचना चाहिए था।


पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की स्थिति के बारे में बिट्टू ने कहा कि पंजाब की जनता ने 2017 में 80 सीटों के रूप में कांग्रेस को ताकत दी। इसके बाद लोकसभा में आठ सीटों के साथ मजबूत किया। सूबे में जिला परिषद, ब्लॉक समितियों में भी जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया। बीते चार साल के दौरान कांग्रेस के आसपास भी कोई पार्टी नहीं ठहर रही थी और लोग अब अगली सत्ता भी कांग्रेस को देना चाहते हैं लेकिन सड़कों पर झगड़ा दिखाकर, अपना तमाशा बना रहे पार्टी के नेता हाथ आ रही सत्ता को गंवाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब भी समय है। इस हालात को सुधारा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed