फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Surender Panwar sent his resignation to Haryana Assembly Speaker

Haryana News: हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने बिना शर्त वापस लिया इस्तीफा, ईमेल से स्पीकर को भेजा था

Mon, 18 Jul 2022 06:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 06:21 PM IST
सार

सुरेंद्र पंवार ने कहा कि धमकियां मिलने से मैं परिवार सहित परेशान हूं। मैंने ईमेल पर इस्तीफा दिया था। अब बिना शर्त इस्तीफा वापस ले लिया है। स्पीकर ने इस्तीफा वापस लेने का पत्र लिया है।

विज्ञापन
Congress MLA Surender Panwar sent his resignation to Haryana Assembly Speaker
सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद सोमवार को कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने बिना शर्त अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने बीते शुक्रवार को ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये विधानसभा सचिवालय, स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा था। इसके पीछे कारण गैंगस्टर से लगातार मिल रही रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियों से परेशान होना बताया था।

विज्ञापन


 सोमवार दोपहर बाद सोनीपत से विधायक पंवार के इस्तीफे की खबर फैली। पंवार तो सामने नहीं आए लेकिन कांग्रेस मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा ने चर्चाओं को सिरे से खारिज किया। उसके कुछ देर बाद ही हाईप्रोफाइल ड्रामा शुरू हो गया। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पंवार का इस्तीफा मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईमेल से शुक्रवार को पहले बिना हस्ताक्षर के इस्तीफा आया था। जब हस्ताक्षर कर भेजने के लिए कहा तो पंवार ने व्हाट्सएप पर इस्तीफा भेजा। इस पर महाधिवक्ता की राय ली गई है। इस्तीफे की खबर के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने पंवार को अपने चंडीगढ़ निवास पर बुलाया। अनेक कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी में इस्तीफा देने के कारणों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पंवार ने गैंगस्टर की धमकियों को मुख्य कारण बताया। साथ ही कुछ निजी वजह भी बताईं। हुड्डा ने बिना शर्त इस्तीफा वापस लेने को कहा तो पंवार इस पर राजी हो गए। पंवार और तमाम कांग्रेस विधायक हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष से मिलने उनके आवास पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष तब मुख्यमंत्री आवास पर गए हुए थे। जानकारी मिलने पर वह कांग्रेस विधायकों से वहीं मिले। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल और नीरज शर्मा ने कहा कि पंवार गैंगस्टरों की धमकियों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहे हैं। परिवार पर बात आती है तो इसी तरह की स्थिति बनती है।

स्पीकर ने इस्तीफा वापस लेने का पत्र लिया: पंवार
सुरेंद्र पंवार ने कहा कि धमकियां मिलने से मैं परिवार सहित परेशान हूं। मैंने ईमेल पर इस्तीफा दिया था। अब बिना शर्त इस्तीफा वापस ले लिया है। स्पीकर ने इस्तीफा वापस लेने का पत्र लिया है।


पंवार ने लिखित में दिया: गुप्ता
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा सुरेंद्र पंवार ने इस्तीफा वापस लेने का लिखित पत्र दिया है। पंवार ने परिवार की सुरक्षा का जिक्र किया है। इस्तीफे पर कानूनी राय ली गई है। विधायकों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है और इस पर फिर से डीजीपी से बात की जाएगी। गृह मंत्री अनिल विज से भी बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed