{"_id":"5e4d3da78ebc3ef29a7d34ea","slug":"congress-mla-protests-at-pap-chowk-of-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: बोले- फ्लाई ओवर का गलत बनाया डिजाइन, समर्थकों संग धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: बोले- फ्लाई ओवर का गलत बनाया डिजाइन, समर्थकों संग धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
Wed, 19 Feb 2020 07:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Feb 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएपी चौक फ्लाईओवर से अमृतसर के बंद रास्ते को खुलवाने के लिए जालंधर केंद्रीय सीट से कांग्रेसी विधायक राजेंद्र बेरी ने बुधवार को सैकड़ों साथियों के साथ पीएपी चौक के पास प्रदर्शन किया गया। धरने में पीएपी चौक इलाके के आसपास की कई कालोनियों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जालंधर के लोगों को अमृतसर जाना है तो काफी लंबा चक्कर लगाकर आना होगा। पीएपी फ्लाईओवर का डिजाइन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गलत तैयार किया है। इस कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विधायक राजेंद्र बेरी ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पीएपी फ्लाईओवर का गलत डिजाइन बनाया है। इसके कारण लोगों को रामा मंडी से घूमकर अमृतसर जाना पड़ रहा है। पीएपी चौराहे पर ही अमृतसर जाने वाले यात्रियों को कई बार आधा घंटा जाम में फंसे रहना पड़ता है। प्रदर्शन के कारण अमृतसर-जालंधर हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
इस कारण लोगों को काफी मुश्किल हुई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पीएपी फ्लाईओवर से अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए नया रैंप बनाया जाए। इलाका पार्षद राजू ने कहा कि सिटी के लोग अमृतसर जाने के लिए मोहल्लों से निकलने वाली सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस कारण चौगिटी, कोट रामदास, गुरु नानक पुरा, बशीरपुरा के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पार्षद मनदीप जस्सल गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ मनमोहन राजू गुरनाम सिंह मुल्तानी, अरुण जैन शैरी चड्ढा, जसलीन सेठी मौजूद रहे।