{"_id":"5e5f75018ebc3ec54d51d552","slug":"congress-mla-kuldeep-vats-distributed-memorandum-outside-haryana-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः बजट सत्र के आखिरी दिन काली शॉल ओढ़कर आए कुलदीप वत्स, विधायकों को बांटे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः बजट सत्र के आखिरी दिन काली शॉल ओढ़कर आए कुलदीप वत्स, विधायकों को बांटे पर्चे
Wed, 04 Mar 2020 02:59 PM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे विधायक कुलदीप वत्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बारह से अधिक जातियों को दान में मिली जमीन वापस लेने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वह बुधवार को विधानसभा सरकार के पंचायती जमीनें वापस लेने के फैसले के विरोध में काली शॉल ओढ़कर पहुंचे।
विज्ञापन
लंच के बाद उन्होंने शॉल को पगड़ी बनाकर सिर पर बांध लिया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले वत्स ने विधानसभा के बाहर विधायकों को पर्चे भी बांटे। चेयरमैन व आजाद विधायक रणधीर गोलन सहित कुछ विधायकों ने उनके पर्चे नहीं लिए। सुरक्षा कर्मियों ने काली शॉल को विरोध स्वरूप कलाई पर बांधकर ले जाने से वत्स को रोका, इसके बाद वह शॉल ओढ़कर गए।
विज्ञापन
उन्होंने विधायकों को दिए पर्चे पर लिखा है कि क्या आप गरीबों के हक के लिए उनके साथ खड़े हैं। सरकार ब्राह्मण, जांगड़ा ब्राह्मण, प्रजाति, लोहार, बाल्मीकी, कबीर पंथी, स्वामी, दोहलीदार, बुटीमार सहित अन्य जातियों को दान में मिली जमीन को मालिकाना हक मिलने के बावजूद वापस लेने जा रही है। यह इन जातियों के साथ अन्याय है। सभी विधायक इस मुद्दे पर उनका साथ दें। वत्स ने कहा कि जल्दी वह इसके विरोध में जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन