फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Amarinder Singh Raja Warring did not answer in Punjab assembly about Birth date of Bhagat Singh

राजा वड़िंग की किरकिरी: कांग्रेस विधायक से भगवंत मान ने पूछा भगत सिंह का जन्मदिन, विधानसभा में नहीं दिया जवाब, अब ट्वीट कर कही बड़ी बात

Tue, 22 Mar 2022 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 04:22 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा के अंतिम दिन भगवंत मान सरकार ने शहीद ए आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को पंजाब में अवकाश की घोषणा की।

विज्ञापन
Congress MLA Amarinder Singh Raja Warring did not answer in Punjab assembly about Birth date of Bhagat Singh
अरविंद केजरीवाल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा के अंतिम दिन भगवंत मान सरकार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को पंजाब में अवकाश की घोषणा की। इस पर कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एतराज जताया। इसके बाद भगवंत मान ने उनसे पूछा कि क्या आप बता सकते हैं कि शहीद भगत सिंह का जन्मदिन कब होता है? राजा वड़िंग जवाब नहीं दे सके। इस पर मान ने कहा कि भगत सिंह की जन्म तिथि 28 सितंबर है। नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने के लिए ही फैसला लिया गया है। सीएम ने 23 मार्च को स्कूल-कॉलेजों के बच्चों और उनके अध्यापकों को हुसैनीवाला और खटकड़कलां पहुंच कर इतिहास की जानकारी हासिल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजा वड़िंग ने अरविंद केजरीवाल का 2016 में किया गया एक ट्वीट रिट्वीट कर भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जी आधा ज्ञान ज्यादा खतरनाक है... शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी का जन्मदिन 27 सितंबर या 28 सितंबर को है। आपने कहा था कि 28 सितंबर। अब कौन सही है? आप या अरविंद केजरीवाल?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed