फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leaders Reached Jalalabad Police station to meet arrested mla sukhpal khaira

Sukhpal Khaira: सुखपाल खैरा से मिलने थाने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नेता, पुलिस वालों ने दरवाजा ही नहीं खोला

Fri, 29 Sep 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:52 AM IST
सार

मीडिया से बातचीत में प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि भगवंत मान कांग्रेस से डरते हैं और कांग्रेस नेताओं को झूठे केसों में फंसा रहे हैं। पंजाब पुलिस की आलोचना करते हुए बाजवा ने कहा कि पंजाब के हर परिवार को पंजाब पुलिस ने जख्म दिए हैं।

विज्ञापन
Congress Leaders Reached Jalalabad Police station to meet arrested mla sukhpal khaira
थाने के बाहर खड़े पंजाब कांग्रेस के नेता। - फोटो : twitter @Partap_Sbajwa

विस्तार

एनडीपीएस एक्ट में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा खैरा से मिलने जलालाबाद पहुंचे लेकिन पुलिस ने थाना सदर का गेट ही नहीं खोला। पुलिस ने नेताओं को बताया कि खैरा सीआईए स्टाफ फाजिल्का में हैं। इसके बाद नेता सीआईए स्टाफ पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें खैरा से नहीं मिलने दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में रेल रोको आंदोलन का दूसरा दिन: रेल ट्रैक पर डटे किसान, कई रुट रद्द, हजारों यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन


इसके बाद मीडिया से बातचीत में प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि भगवंत मान कांग्रेस से डरते हैं और कांग्रेस नेताओं को झूठे केसों में फंसा रहे हैं। पंजाब पुलिस की आलोचना करते हुए बाजवा ने कहा कि पंजाब के हर परिवार को पंजाब पुलिस ने जख्म दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्नर से मिले थे कांग्रेसी
खैरा की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार शाम को पंजाब कांग्रेस के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिला था। राजा वड़िंग ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे सुखपाल सिंह के साथ जो घटना हुई है, उसके बारे में राज्यपाल को पूरी जानकारी दी है। यह भी जानकारी दी है कि कैसे इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब जंगलराज बन चुका है। सुखपाल खैरा के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। 

राजा वड़िंग ने कहा कि जिस प्रकाश सुबह पुलिस खैरा के घर पहुंची, ऐसा लगता था कि बहुत बड़े अपराधी को पकड़ने आई है। बिना वारंट के पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल राज में आवाज दबाई जाती थी आज पंजाब में वैसा ही सरकार कर रही है। नेताओं को पकड़-पकड़ कर जान बूझकर डर फैलाने की राजनीति पंजाब में हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed