फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Sukhwinder Singh Kaka Kamboj oppose Navjot Sidhu

अलग-थलग पड़े सिद्धू: कई विधायकों ने जताई नाराजगी, काका कम्बोज ने बताया विश्वासघात

Wed, 29 Sep 2021 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 02:15 PM IST
सार

काका कम्बोज ने कहा कि नवजोत सिद्धू को सुनील जाखड़ के ऊपर चुना गया, जिन्होंने कांग्रेस के लिए जीवन भर काम किया। अगर वह अब भी खुश नहीं हैं, तो वह कभी खुश नहीं रह सकते।

विज्ञापन
Congress Leader Sukhwinder Singh Kaka Kamboj oppose Navjot Sidhu
कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह काका कम्बोज। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिद्धू को मनाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन अब लगता है कि सिद्धू अलग थलग पड़ गए हैं। कई विधायक खुलकर उनके विरोध में आ गए हैं। वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह काका कम्बोज ने कहा कि एक आदमी के पार्टी छोड़ने या शामिल होने से चुनाव जीतने की हमारी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है। कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। सिद्धू ने जो किया वह विश्वासघात से कम नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्हें सुनील जाखड़ के ऊपर चुना गया, जिन्होंने कांग्रेस के लिए जीवन भर काम किया। अगर वह अब भी खुश नहीं हैं, तो वह कभी खुश नहीं रह सकते। पंजाब की स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली है। गांधी परिवार ने सिद्धू पर बहुत विश्वास किया और फिर उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: दो किलोवाट के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के बिल भरेगी सरकार 

मनीष तिवारी ने भी जताई थी नाराजगी
पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में मची हलचल पर सांसद मनीष तिवारी ने कड़ी टिप्पणी की है। तिवारी ने कहा कि पंजाब के एक सांसद के रूप में वे प्रदेश में होने वाली घटनाओं से बेहद व्यथित हैं। पंजाब में शांति बड़ी मुश्किल से आई है। 25 हजार लोगों ने 1980 से 1995 के बीच उग्रवाद के दौरान पंजाब में शांति वापस लाने के लिए खुद को बलिदान कर दिया। इनमें से ज्यादातर कांग्रेसी थे। 

सांसद बिट्टू ने की थी कड़ी टिप्पणी
नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में अब सिद्धू के खिलाफ माहौल बनने लगा है। ज्यादातर कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू को उनके इस्तीफे के लिए घेरना शुरू कर दिया है। लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कुछ लोगों को किरकिरी कराने की आदत होती है। उन्होंने संदेह जताया कि ऐसे लग रहा है कि सिद्धू के इस्तीफे के पीछे किसी पार्टी द्वारा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है और रूठने वाले भले ही रूठे रहें, क्योंकि अब कोई उन्हें मनाकर वापस नहीं लाने वाला।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed