कांग्रेस में घमासान: राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो का बड़ा आरोप, शराब, प्रापर्टी व रेत माफिया से जुड़े नेताओं को मिले टिकट
राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो ने कहा कि पुराने और सीनियर टकसाली कांग्रेसी मोहिंदर सिंह केपी, जगमोहन सिंह कंग, कृष्ण कुमार बावा, फतेहजंग बाजवा, नत्थुराम, अजायब सिंह भट्टी, दामन बाजवा समेत कई नेता गलत रिपोर्ट के आधार पर टिकट हासिल नहीं कर सके और उन्हें पार्टी में अपमानित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो ने अपनी ही पार्टी पर जोरदार हमला किया और टिकट बंटवारे पर अंगुली उठा दी। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और स्क्रीनिंग कमेटी ने मिलीभगत कर शराब, प्रापर्टी और रेत माफिया से मिले नेताओं को टिकट दिलाया। वहीं पुराने टकसाली नेताओं का निरादर कर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया।
चंडीगढ़ स्थित पंजाब एमएलए होस्टल के गेस्ट रूम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दूलो ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चन्नी, हरीश चौधरी और स्क्रीनिंग कमेटी ने हाईकमान को झूठी रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर टकसाली और पार्टी के लिए कुर्बानी देने वाले नेताओं का टिकट काट दिया। उन्होंने हाईकमान को पत्र लिखकर मांग की है कि पंजाब में टिकटों के गलत बंटवारे की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी का गठन करें।
हाईकमान को गुमराह करने वाले नेताओं के असली चेहरे सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को इसलिए हटाया था कि उन पर आरोप था कि वह माफिया का साथ दे रहे हैं लेकिन जिन कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के बारे में खुद कैप्टन ने माफिया से संबंध होने की बात कही थी, उन्हें फिर से टिकट दे दिया है।
उन्हें टिकट मिले हैं जो प्रापर्टी पर कब्जे करते रहे हैं, शराब की अवैध डिस्टिलरीज लगाते हैं और रेत माफिया से संबंध रखते हैं। गलत रिपोर्ट के कारण ही अनुसूचित जाति से संबंधित पांच नेताओं के टिकट काट दिए गए। गलत रिपोर्ट देकर जहां हाईकमान को गुमराह किया गया, वहीं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से धोखा भी किया गया। दूलो ने पंजाब की जनता से अपील की है कि अच्छे चरित्र वाले प्रत्याशियों को आगे लेकर आएं।
सिद्धू कहते थे- मैं रहूंगा या माफिया
दूलो ने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से पूछना चाहते हैं कि वह कहते थे कि यहां मैं रहूंगा या माफिया। अब माफिया से संबंध रखने वाले नेताओं और वजीफा राशि में करोड़ों की घपलेबाजी करने वालों को टिकट दिया जा रहा है। इस पर सिद्धू का अब स्टैंड क्या है? दूलो ने कहा कि माफिया राज खत्म करने की बात कहने वाले चन्नी और सिद्धू स्क्रीनिंग कमेटी का हिस्सा हैं। ऐसे में दागी नेताओं को टिकट कैसे मिले।
यह नेता टिकट से वंचित रहे: दूलो
दूलो ने कहा कि पुराने और सीनियर टकसाली कांग्रेसी मोहिंदर सिंह केपी, जगमोहन सिंह कंग, कृष्ण कुमार बावा, फतेहजंग बाजवा, नत्थुराम, अजायब सिंह भट्टी, दामन बाजवा समेत कई नेता गलत रिपोर्ट के आधार पर टिकट हासिल नहीं कर सके और उन्हें पार्टी में अपमानित किया गया है।