{"_id":"5a5d77a34f1c1b86268b4a6a","slug":"congress-leader-rana-gurjit-singh-quit-as-power-and-irrigation-minister-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा, रेत खनन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा, रेत खनन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Rana Gurjeet Singh
पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राणा गुरजीत ऊर्जा एवं सिंचाई विभाग के मंत्री थे। अपना इस्तीफा उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेज दिया है।
विज्ञापन
राणा गुरजीत सिंह और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों का नाम पर रेत खनन आवंटन की गड़बड़ियों में आ रहा था। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरजीत सिंह के बेटे को मनी लॉड्रिंग के मामले में सम्मन भी भेजा था।
विज्ञापन
पंजाब में रेत की खदानों की कुछ महीने पहले नीलामी हुई थी। इस दौरान राणा गुरजीत पर गलत ढंग से अपनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था। इसके बाद से ही पंजाब में नेता विपक्ष कैप्टन सरकार पर हमलावर थे।
विज्ञापन