फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Rahul Gandhi will visit Punjab on Monday

Punjab: कल अमृतसर आएंगे राहुल गांधी, श्री दरबार साहिब में टेकेंगे माथा, बेहद अहम है ये दौरा

Sun, 01 Oct 2023 05:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Oct 2023 05:34 PM IST
सार

जाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी के बाद घमासान मचा है। दोनों दलों के बीच मची सियासी सरगर्मी के बीच राहुल गांधी का अमृतसर दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi will visit Punjab on Monday
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार यानी दो अक्तूबर को निजी दौरे पर पंजाब आएंगे। इस दौरान वह अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगे और सेवा करेंगे। कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ अमृतसर का दौरा किया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी के बाद घमासान मचा है। दोनों दलों के बीच मची सियासी सरगर्मी के बीच राहुल गांधी का अमृतसर दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं। मगर पंजाब में कांग्रेस नेता आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू ने आप के साथ गठबंधन का समर्थन किया है। वहीं अरविंद केजरीवाल भी I.N.D.I.A गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा चुके हैं।
विज्ञापन

 

पटियाला में गरजेंगे अरविंद केजरीवाल

उधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में दो अक्तूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गरजेंगे। दोनों नेता न्यू अपोलो ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं पटियाला स्थित माता कौशल्या अस्पताल में स्पेशल वार्ड का शुभारंभ भी करेंगे। पटियाला पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। मौजूदा समय में उनकी पत्नी यहां से सांसद हैं। वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का भी गृह जिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed