फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Priyanka Gandhi comments on PM Narendra Modi security breach in Punjab

पीएम की सुरक्षा में चूक: प्रियंका गांधी बोलीं-पीएम पूरे देश के हैं, चिंता हुई, इसलिए सीएम चन्नी से बात की

Mon, 10 Jan 2022 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल टीम, चंडीगढ़
डिजिटल टीम, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 01:56 PM IST
सार

पांच जनवरी को फिरोजपुर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के सामने प्रदर्शनकारी आ गए थे। इसके कारण मोदी बेहद असुरक्षित क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक फंसे रहे थे। 

विज्ञापन
Congress Leader Priyanka Gandhi comments on PM Narendra Modi security breach in Punjab
पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर बोलीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी की तरफ से पीएम की सुरक्षा की जानकारी प्रियंका गांधी से शेयर करने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद सोमवार को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने इस पर सफाई दी। प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हमें उनकी चिंता है। सिर्फ इसलिए मैंने सीएम चन्नी से पीएम मोदी की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


पीएम की सुरक्षा में चूक के बाद पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा था कि पंजाब में पीएम को कोई खतरा नहीं था। वे पूरी तरह सुरक्षित थे। इस संबंध में मैंने प्रियंका गांधी जी से बात की है और उन्हें सारे मामले से अवगत कराया है। चन्नी के इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस व सीएम पर निशाना साधा था।

विज्ञापन

संबित पात्रा ने उठाए थे सवाल

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीएम चन्नी पर तंज कसते हुए कहा, 'चन्नी साहिब थोड़ा ईमानदार हो जाइये, आपने प्रियंका गांधी को अवश्य यह बात कही होगी कि काम हो गया सी... जो बोला था, वो हो गया!' यानी आपने जो कहा वह काम हो गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पात्रा ने चन्नी पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह दुर्भाग्य की बात है कि चन्नी ने इस संबंध में प्रियंका गांधी को सारी बातें बताईं। इसके साथ ही पात्रा ने सवाल किया कि आखिर किस अधिकार के तहत प्रियंका गांधी को पीएम की सुरक्षा की जानकारी दी गई। एक मौजूदा सीएम ने पीएम की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी को किस आधार पर सूचनाएं दीं? सीएम ने ऐसा क्यों किया? क्या प्रियंका गांधी किसी संवैधानिक पद पर हैं जो उन्हें जानकारी दी गई?  प्रियंका गांधी कौन हैं जिन्हें एक मुख्यमंत्री ने सूचित किया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed