फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Navjot Sidhu Speaks on Mann government in Bathinda

Bathinda: मान सरकार पर भड़के नवजोत सिद्धू, कहा-केंद्र से मिले फंड का नहीं कर रही सही उपयोग

Sat, 16 Dec 2023 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 04:05 PM IST
सार

सिद्धू ने कहा कि लगातार आमदनी में कटौती होने के कारण राज्य में फाइनेंशियल इमरजेंसी लगने के हलात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केजरीवाल और भगवंत मान राज्य के लोगों से बडे़ बडे़ वादे करते थे कि आप सरकार बनने पर कोई धरना नहीं लगेगा, कोई हड़ताल नहीं होगी पर अब सब डबल हो गया है। 

विज्ञापन
Congress Leader Navjot Sidhu Speaks on Mann government in Bathinda
पत्रकारों से बात करते नवजोत सिद्धू। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के गांव महिराज में रविवार को कांग्रेस की रैली है। रैली से एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू बठिंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही पार्टी के साथ गठबंधन पर भी राय दी। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से जिस मकसद के लिए अब तक हजारों करोड़ रुपये का फंड हासिल किया, वह उस मकसद के लिए उपयोग नहीं किया गया। इसी कारण अब केंद्र ने आप सरकार को फंड देने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि लगातार आमदनी में कटौती होने के कारण राज्य में फाइनेंशियल इमरजेंसी लगने के हलात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केजरीवाल और भगवंत मान राज्य के लोगों से बडे़ बडे़ वादे करते थे कि आप सरकार बनने पर कोई धरना नहीं लगेगा, कोई हड़ताल नहीं होगी, भ्रष्टाचार एवं नशा समाप्त होगा लेकिन सरकार के बनते ही ये सब कुछ दोगुना हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि अब राज्य की तहसीलों में डबल भ्रष्टाचार चल रहा। नशे के मुद्दे पर सिद्धू ने कहा कि जब तक नशा तस्करों एवं पुलिस का गठजोड़ खत्म नहीं होता तब तक नशा समाप्त नहीं हो सकता। इसके लिए राज्य सरकार को पॉलिसी बनानी होगी। लेकिन मुख्यमंत्री मान तो केंद्र से हासिल कर्ज पर अपने मुखी केजरीवाल के साथ जहाजों की सैर कर रहे हैं।

आप संग गठबंधन पर कहा-हाईकमान का आदेश मानेंगे
कांग्रेस हाईकमान द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठजोड़ किए जाने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि वे हाईकमान के आदेशों पर बतौर सिपाही गठजोड़ के लिए काम करेंगे। 

सिद्धू ने आरोप लगाया कि जेलों में सरेआम नशा बिक रहा और जेलों में बंद गैंगस्टर मोबाइल से बातें कर रहे हैं। जेलों में टू जी जैमर लगे हैं पर बंद आरोपियों तक 5जी फोन पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री मान कोई ध्यान नहीं दे रहे। वे बस अपने आका केजरीवाल को खुश करने में लगे हुए हैं। आप सरकार द्वारा शुरू की गई सरकार आप के द्वार स्कीम पर सिद्धू ने कहा कि जब राज्य में सभी क्लर्क हड़ताल पर हैं तो ऐसे में कौन लोगों के पास जाकर काम करेगा।


केजरीवाल एवं मान करते हैं झूठ की मार्केटिंग 
सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान चुनाव से पहले झूठ की पैकिंग कर लेते हैं और उसकी मार्केटिंग करते हैं। दोनों नेता झूठ के पुलिंदे हैं जिस के चलते चार राज्यों में आप को जीरो सीट मिली हैं। सिद्धू ने कहा कि केबल माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया पर आप सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। बडे़ लोग अपना अपना हिस्सा लेकर चुप हो रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed