{"_id":"62022088ef96a12650424059","slug":"congress-leader-navjot-kaur-sidhu-said-her-husband-navjot-sidhu-would-have-been-right-choice-for-cm-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज हैं नवजोत कौर सिद्धू: सीएम पद की रेस में पति नवजोत सिद्धू की अनदेखी पर बोलीं-वे सही विकल्प थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज हैं नवजोत कौर सिद्धू: सीएम पद की रेस में पति नवजोत सिद्धू की अनदेखी पर बोलीं-वे सही विकल्प थे
Tue, 08 Feb 2022 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:19 PM IST
सार
लुधियाना में राहुल गांधी द्वारा चरणजीत चन्नी को सीएम फेस घोषित किए जाने पर नवजोत कौर ने कहा कि इतने उच्च पद पर किसी को चुनने के लिए शिक्षा को गिना जाना चाहिए।
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित न किए जाने पर मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पत्नी नवजोत कौर का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने में राहुल गांधी को गुमराह किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पति ही सीएम पद के लिए योग्य दावेदार थे।
विज्ञापन
नवजोत कौर ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के लिए गुमराह किया गया है। सीएम की कुर्सी के लिए नाम की घोषणा करने से पहले उम्मीदवार की शिक्षा, ईमानदारी और पार्टी के प्रति समर्पण को देखा जाना चाहिए था। वे नवजोत सिंह सिद्धू के लिए यह बात इसलिए नहीं कह रहीं कि वे उनके पति हैं, बल्कि इसलिए कि नवजोत सिद्धू सीएम पद के लिए सही दावेदार हैं और उनका पंजाब मॉडल बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू पीपीसीसी का प्रदेश प्रधान बनाए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और लगातार मीडिया के सामने अपने विरोधियों पर निशाने साध रहे थे। यहां तक कि राहुल गांधी के लुधियाना दौरे की कवरेज को सिद्धू ने लाइव किया था लेकिन राहुल गांधी की ओर से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के बाद वे शांत हो गए। न तो उन्होंने कोई कमेंट ही किया और न ही चुनावी वीडियो ही पोस्ट की।
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू ठीक कह रहीं, चन्नी मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं: मजीठिया
बिक्रम मजीठिया ने मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पर निशाना साधा। मजीठिया ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू ठीक कह रहीं हैं कि चन्नी मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पूर्वी हलके के लोगों का वे हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तो पहले से ही कह रहा हूं कि चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री पद के काबिल नहीं। जिसने तीन महीने में ही पंजाब का करोड़ों रुपये लूटा तो उसके (चन्नी) के हाथों पंजाब का भविष्य कैसे सुरक्षित रह सकता है।
उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ समय इंतजार करें, सिद्धू दंपत्ती कांग्रेस के बड़े खुलासे करेगा। मजीठिया ने आज वार्ड 46, 47, 25 में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सचिव संजे अरोड़ा, लोक इंसाफ पार्टी के पूर्वी हलके के इंचार्ज सुरज दीक्षित सहित 50 लोग शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए। मजीठिया ने उनका पार्टी में स्वागत किया और सिरोपे देकर सम्मानित भी किया।