फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Luv Kumar Goldy joins Punjab Lok Congress ahead of Punjab Assembly Election

पंजाब में दलबदल तेज: कांग्रेस नेता लव कुमार गोल्डी समर्थकों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल

Mon, 17 Jan 2022 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 04:14 PM IST
सार

सोमवार को कांग्रेस नेता और गढ़शंकर से दो बार विधायक रहे लव कुमार गोल्डी अपने समर्थकों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
Congress leader Luv Kumar Goldy joins Punjab Lok Congress ahead of Punjab Assembly Election
कांग्रेस नेता लवकुमार गोल्डी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को कांग्रेस नेता और गढ़शंकर से दो बार विधायक रहे लव कुमार गोल्डी अपने समर्थकों नगर परिषद और ब्लॉक समितियों के सदस्यों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन

 
पार्टी में शामिल होने के बाद गोल्डी ने कहा कि उनका हमेशा से कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर भरोसा रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों को विश्वास में लेने के बाद पीएलसी में शामिल होने का फैसला किया।
विज्ञापन


गोल्डी ने कहा कि पंजाब को कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व की जरूरत है, क्योंकि उनके बाद आए ज्यादातर नेता पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गृह युद्ध चल रहा है और ज्यादातर हलकों में कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सकेंगे। इस अवसर पर गोल्डी का पार्टी में स्वागत करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक विशेष संदेश में कहा कि गोल्डी गढ़शंकर के बहुत ही सम्मानजनक राजनीतिक परिवार से हैं, जिनका देश की आजादी और राज्य के कल्याण में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके समर्थकों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होने वालों में, बरनाला से पार्षद धर्म सिंह फौजी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed