फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Deepender Singh Hooda has tested positive for COVID19

हरियाणा: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कोरोना पॉजिटिव

Sun, 06 Sep 2020 03:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Sep 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Deepender Singh Hooda has tested positive for COVID19
Deepender Singh Hooda - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद रविवार को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उधर, कोरोना से संक्रमित सीएम मनोहर लाल के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर बताया कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के निर्देश अनुसार बाकी के टेस्ट किए जा रहे हैं। सभी की दुआ से शीघ्र ही ठीक होकर आप सबके बीच वापस लौटूंगा। जो लोग बीते कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं, वे स्वयं एकांतवास में चले जाएं व अपनी जांच करवा लें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 अगस्त से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम ने रविवार का दिन काफी आरामदायक तरीके से बिताया और सामान्य आहार लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे ने बताया कि मनोहर लाल अच्छी तरह से आराम कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं। उन्हें बुखार नहीं है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य में हो रही प्रगति से संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये माननीय हो चुके हैं संक्रमित
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, कृषि मंत्री जेपी दलाल, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक  हरविंद्र कल्याण, कृष्ण मिड्ढा, लक्ष्मण नापा, रामकुमार कश्यप, असीम गोयल, महिपाल ढांडा, सुभाष सुधा इत्यादि भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब इनमें से काफी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव भी आ चुकी है।

राहुल, प्रियंका ने जाना दीपेंद्र का हाल
कांग्रेस सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनेक केंद्रीय नेताओं ने दीपेंद्र हुड्डा का हालचाल जाना है। हरियाणा के अनेक विधायकों ने भी फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


255 मरीजों की स्थिति नाजुक
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या साढ़े पंद्रह हजार से ऊपर है। इनमें से 255 की हालत नाजुक बनी हुई है। 218 ऑक्सीजन के सहारे सांस ले रहे हैं व 37 को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। 33 दिन में केस दोगुना हो रहे हैं। वर्तमान में मृत्यु दर 1.05 फीसदी है। रिकवरी रेट 78.45 प्रतिशत है। प्रति दस लाख 51069 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं। 99992 संदिग्ध लोगों को निगरानी में रखा गया है। 6754 लोगों की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। हरियाणा में कुल 1294598 लोगों की कोरोना जांच अब तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed