फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress leader controvertional statement abour sonia gandhi rahul gandhi

बराड़ के बयान से गरमाई राजनीति

Mon, 04 Aug 2014 10:03 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, अमृतसर
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 04 Aug 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
congress leader controvertional statement abour sonia gandhi rahul gandhi

अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के पूर्व सदस्य और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ के पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दो साल के लिए ब्रेक पर जाने की सलाह देने से संबंधित बयान पर सियासत गर्मा गई है।

विज्ञापन


इस पर जहां एआईसीसी के महासचिव व पीपीसीसी प्रभारी शकील अहमद ने प्रदेशाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की है, वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बराड़ को 5 अगस्त तक जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इस बीच बराड़ ने कहा है कि उन्होंने किसी के खिलाफ निजी नहीं, बल्कि पार्टी हित की बात की थी।
विज्ञापन


वहीं लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बराड़ के बयान की निंदा की है। उधर, शिअद के अध्यक्ष एंव पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस प्रकरण पर टिप्पणी करते कहा है कि सोनिया और राहुल गांधी दो साल नहीं बल्कि स्थायी छुट्टी पर चले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बराड़ से ऐसी उम्मीद नहीं : बाजवा

congress leader controvertional statement abour sonia gandhi rahul gandhi

पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बराड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच अगस्त तक जवाब देने को कहा है। बाजवा ने कहा कि यह नोटिस डॉ. शकील अहमद के निर्देशों पर जारी किया गया है। बाजवा के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने गंभीर नोटिस लिया है कि बराड़ जैसे एक वरिष्ठ नेता से ऐसे गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

बराड़ का इस प्रकार का बयान उन हालातों में और भी निंदनीय है, जब पार्टी हाल के चुनाव में हुए नुकसान के कारणों व हल के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। इसलिए बराड़ इस नोटिस का जवाब देकर अपना व्यवहार स्पष्ट करें।

रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई : शकील
पीपीसीसी प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा से रिपोर्ट मांगी गई है कि आखिर बराड़ को दिक्कत क्या है? लगता है वह पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी टिकट नहीं मिलने की वजह से ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। बाजवा की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

बराड़ ने पार्टी के अनुशासन को तोड़ा : कैप्टन

congress leader controvertional statement abour sonia gandhi rahul gandhi
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बराड़ के बयान की निंदा करते कहा कि ऐसा करके उन्होंने पार्टी के अनुशासन को तोड़ा है। कैप्टन ने कहा कि बराड़ जैसे सीनियर नेता को विरोधियों की तरह बयानबाजी करना शोभा नहीं देता।

नोटिस मिलने पर जवाब दूंगा : बराड़
जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि नोटिस मिलने पर वह इसका जवाब दे देंगे। साथ ही कहा कि उन्होंने पार्टी हित में बयान दिया था, इसे लोग निजी तौर पर ले गए। उन्होंने तो रिफॉर्म्स की बात करके पार्टी को नई राह पर चलाने और ऊर्जा का संचार करने के लिए सलाह दी थी। अब लोगों को बात समझ में नहीं आती तो क्या किया जा सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed