{"_id":"5c240910bdec225700508bfa","slug":"congress-leader-clean-rajiv-gandhi-statue-by-turban","type":"story","status":"publish","title_hn":"पगड़ी से राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने पर बुरे फंसे मंड, मिल रही हैं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पगड़ी से राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने पर बुरे फंसे मंड, मिल रही हैं धमकियां
Thu, 27 Dec 2018 04:34 AM IST
गौरव द्विवेदी
ब्यूरो, अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला, लुधियाना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 27 Dec 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
Gursimran Singh Mand
- फोटो : ट्विटर
राजीव गांधी की प्रतिमा को अपनी पगड़ी उतार साफ करने वाले कांग्रेसी नेता गुरसिमरन मंड फंस गए है। बुधवार को जैसे उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर पगड़ी से सफाई करने की फोटो डाली, तो भड़के लोगों ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने कनाडा से अपना वाट्सऐप नंबर डालते मंड का मुंह काला करने वाले को एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके बाद देर शाम को उनका यह पेज बंद हो गया। वही उन्हें फोन पर विदेशों से धमकियां मिल रही हैं। वहीं मामले में मंड अकेले पड़ गए है। सिर्फ सांसद रवनीत बिट्टू और पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। कोई अन्य कांग्रेसी नेता उनका हालचाल पूछने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
अकाली विधायक बिक्रम मजीठिया ने भी पुलिस कमिश्नर को दिए ज्ञापन में साफ कहा है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ यूथ नेताओं ने नहीं किया, बल्कि कांग्रेस नेता मंड ने किया है। मंड को सिर पर दस्तार सजाने के लिए गुरु ने दी है, न कि कांग्रेस ने। लाखों सिख श्रद्धालुओं की भावनाएं तो मंड ने आहत की है, उन्होंने सिखी की शान दस्तार को सिर से उतारकर मूर्ति साफ की। इसलिए मंड के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन
मुझे मंगलवार शाम से विदेशों से फोन कर मारने की धमकियां मिल रही है। बुधवार से मेरे घर पर पुलिस का पहरा लगा है। इस समय मेरा पूरा परिवार दहशत में है। मेरा फेसबुक अकाउंट भी पुलिस के कहने पर बंद किया है क्योंकि उस पर भी लगातार धमकियां दी जा रही है। - गुरसिमरन सिंह मंड, कांग्रेसी नेता