फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Capt Amarinder Singh gets invitation to join BJP

कैप्टन की कप्तानी का अंत: अमरिंदर सिंह को मिला भाजपा में आने का न्योता, इस नेता ने की जमकर तारीफ

Sat, 18 Sep 2021 05:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई महीनों से पार्टी में चल रहे घमासान से कैप्टन नाराज थे। यही वजह है कि शनिवार सुबह कैप्टन ने सोनिया गांधी को फोन कर इस्तीफे की बात कही और शाम को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी के साथ ही उन्हें भाजपा में शामिल होने का न्योता भी मिला। 

विज्ञापन
Congress leader Capt Amarinder Singh gets invitation to join BJP
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही उन्हें भाजपा में आने का न्योता भी मिल चुका है। पंजाब के पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने यह प्रस्ताव रखा है। शनिवार को पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकार वार्ता में मास्टर मोहल लाल ने कैप्टन की तारीफों के पुल बांधे और भाजपा में शामिल होने का न्योता भी दिया। पूर्व मंत्री मोहन लाल ने यहां तक कह दिया कि वह पंजाब में भाजपा का साथ दें और सूबे में भाजपा की सरकार बनाएं और नेतृत्व करते रहें। 

विज्ञापन


मास्टर मोहन ने कहा कि कांग्रेस सिद्धू को इसीलिए पार्टी में लाई थी ताकि कैप्टन की गर्दन पर घुटना रखकर इस्तीफा लिया जा सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री को इस्तीफे के लिए मजबूर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकतंत्र का अपमान है। मोहल लाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में फिट नहीं बैठते हैं।
विज्ञापन


जब कैप्टन पहली बार विधायक बने और कृषि मंत्री बने। तब उनका रौब बहुत था। सिद्धू को पार्टी में लाने का एक ही मकसद था कि बाद में कैप्टन से इस्तीफा लिया जा सके। मास्टर मोहन लाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह शरीफ, ईमानदार और बड़े नेता हैं। जब कैप्टन बनाम सिद्धू मामला सामने आने पर ही मैंने कह दिया था कि अब कांग्रेस नहीं बचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की आपसी फूट ही कांग्रेस को ले डूबेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दुश्मन कोई विरोधी दल नहीं, इनके अपने नेता हैं। मास्टर मोहन लाल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का कैप्टन से इस्तीफा मांगने के पीछे एक ही मकसद है। कांग्रेस चाहती है कि कैप्टन इस्तीफा दें और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू हो। उसके बाद चुनाव करवाए जाएं।


 मास्टर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ काफी दुष्प्रचार किया लेकिन उनकी ईमानदारी और शराफत के चलते पिछली बातें भुलाकर भाजपा उनकी कद्र करती है। उन्होंने कहा कि कैप्टन को अब इस्तीफा दे देना चाहिए और भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। कैप्टन भाजपा में आकर पंजाब का विकास करें और सूबे का नेतृत्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed