{"_id":"65b6c64fab552a80150dd427","slug":"congress-incharge-asked-for-suggestions-regarding-selection-of-lok-sabha-candidates-chandigarh-news-c-16-pkl1010-339560-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांग्रेस प्रभारी ने लोकसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांग्रेस प्रभारी ने लोकसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर मांगे सुझाव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने लोकसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनता से सुझाव मांगा है। हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए पार्टी उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करेगी। यदि कोई कार्यकर्ता लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता है या किसी उम्मीदवार विशेष के लिए कोई सुझाव देना चाहता है तो वह इस प्रकिया के लिए हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए वे अपने सुझाव delhiharyana.lok.inc@ gmail.com पर 30 जनवरी तक भेज सकते हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के भाजपा सरकार के कुशासन में एक तरफ जहां कमरतोड़ महंगाई व बेतहाशा बेरोजगारी का मंजर है। वहीं दूसरी ओर दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीबों के साथ निरंतर भेदभाव व अत्याचार किया जा रहा है। इसके साथ किसानों से धोखा, महिलाओं के खिलाफ अपराध तथा कामगारों का शोषण चरम पर है। कुल मिलाकर बीजेपी सरकार की मनमानी से आम जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस ने लोकसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनता से सुझाव मांगा है। हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए पार्टी उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करेगी। यदि कोई कार्यकर्ता लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता है या किसी उम्मीदवार विशेष के लिए कोई सुझाव देना चाहता है तो वह इस प्रकिया के लिए हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए वे अपने सुझाव delhiharyana.lok.inc