पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ श्री करतारपुर साहिब जाएगा कांग्रेस डेलिगेशन, ये नाम हैं शामिलःसूत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी श्री करतारपुर साहिब जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कांग्रेस ने पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह प्रतिनिधिमंडल मनमोहन सिंह के साथ श्री करतारपुर साहिब का दौरा करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, आशा कुमारी, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा और जितिन प्रसाद का नाम शामिल है।
बता दें कि 09 नवंबर को भारत करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेगा। इस दौरान डेरा बाबा नानक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। 09 नवंबर को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी अपनी तरफ से कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। पिछले साल नवंबर में भारत और पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर बनाए जाने पर सहमत हुए थे। यह कॉरिडोर करतारपुर में स्थित श्री दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक श्राइन को जोड़ेगा।Sources: Congress has constituted a delegation which will visit #KartarpurSahib along with Dr Manmohan Singh. Delegation includes Captain Amarinder Singh, Jyotiraditya Scindia, RPN Singh, Asha Kumari, R Surjewala, Deepender Hooda & Jitin Prasada. pic.twitter.com/hnldAdc40K
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 28, 2019