फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress, Gurpreet Singh Happy Joins BJP

चंडीगढ़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो गए ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह हैप्पी

Mon, 29 Jul 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 29 Jul 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Congress, Gurpreet Singh Happy Joins BJP
गुरप्रीत सिंह हैप्पी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ कांग्रेस को रविवार को जबरदस्त झटका लगा। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष और गांव दड़वा के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी भाजपा में शामिल हो गए। वे 14 साल पहले भी भाजपाई थे। रविवार को आयोजित समारोह में गुरप्रीत सिंह को भाजपा में शामिल करवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर गुरप्रीत सिंह के समर्थक भी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है। उनकी सबसे पहली सदस्यता भाजपा में ही थी। फिर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। तन मन से कांग्रेस में सेवाएं दीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद नैतिक तौर पर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को अपना अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था।
विज्ञापन


लेकिन वह गद्दी का मोह नहीं छोड़ पा रहे है। अब गांवों की समस्याएं, लाल डोरे का मसला हल करवाने का प्रयास भाजपा के माध्यम से करेंगे। संजय टंडन ने कहा कि गुरप्रीत सिंह की घर वापसी हुई है। इससे भाजपा को मजबूती मिली है। उनकी काबलियत के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बता दें कि गुरप्रीत सिंह जिला परिषद के सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत हैप्पी का भाजपा में जाना सुनियोजित राजनीतिक दबाव : छाबड़ा

गुरप्रीत सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जिस तरह पूरे देश में अलोकतांत्रिक तरीके से धन, बल और सत्ता के दुरुपयोग से दवाब बनाकर दल-बदल किया जा रहा है, वह अब चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पिछले कार्यकाल में सांसद किरण खेर ने एक जनसभा में कहा था कि गुरप्रीत सिंह मैंने तुम्हारा होटल बचाया।

फिर एक जनसभा में गांव के लोगों ने कम्युनिटी सेंटर की मांग की तो खेर ने कहा था कि क्यों न हैप्पी जी के होटल को कम्युनिटी सेंटर बना दिया जाए। इससे लगता है कि भाजपा में उनका जाना राजनीतिक दवाब का नतीजा है। छाबड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग हो चुकी है। अब न कोई जिलाध्यक्ष है और न प्रदेश पदाधिकारी।

बंसल और छाबड़ा पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखें : तिवारी

गुरप्रीत सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी ने कहा कि हैप्पी जैसे नेता का पार्टी छोड़ कर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन बंसल व प्रदीप छाबड़ा को वक्त रहते संभल जाना चाहिए और पार्टी कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में उनकी सुध लेनी चाहिए, तभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रह सकेगा। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस कमजोर होती जाएगी। लोकसभा चुनाव के दो महीने बीतने के बाद भी पार्टी नेताओं ने हार की समीक्षा के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई। कार्यकर्ता हताश-निराश बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed