{"_id":"615edf368ebc3e62906b4468","slug":"congress-fields-pawan-beniwal-in-by-elections-from-ellenabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन के समर्थन में भाजपा छोड़ने वाले पवन बेनीवाल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन के समर्थन में भाजपा छोड़ने वाले पवन बेनीवाल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
Thu, 07 Oct 2021 05:22 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 07 Oct 2021 05:22 PM IST
सार
अब सभी पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। सबसे पहले इनेलो की ओर से अभय सिंह चौटाला के नाम की घोषणा की गई थी। बीजेपी ने भी गुरुवार सुबह गोबिंद कांडा के नाम पर मुहर लगाई जो आज नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Congress Symbol
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पवन बेनीवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब सभी प्रमुख पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। पवन बेनीवाल ने तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कुछ समय पहले भाजपा छोड़ी थी। पवन बेनीवाल ने पिछला चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा था और अभय चौटाला से बड़े मतों के अंतर से हार गए थे। भाजपा ने पवन बेनीवाल को बीज विकास निगम का चेयरमैन भी बनाया था।
विज्ञापन
ऐलनाबाद उपचुनाव में इस बार मुख्य मुद्दा तीन कृषि कानून हैं। इनको लेकर ज्यादातर पार्टियां मैदान में उतर रही हैं। सबसे पहले इनेलो की ओर से अभय सिंह चौटाला के नाम की घोषणा की गई थी। बीजेपी ने भी गुरुवार सुबह गोबिंद कांडा के नाम पर मुहर लगाई जो आज नामांकन कर चुके हैं। किसानों ने नामांकन करने जा रहे गोबिंद कांडा का भारी विरोध भी किया। वहीं किसान संगठनों की ओर से विकल पचार ने भी चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - हरियाणा: अंबाला में भी नेता की गाड़ी से कुचले जाने पर एक घायल, किसानों का आरोप- काफिला भाजपा सांसद का था
विज्ञापन
गुरुवार सुबह भाजपा हाईकमान की ओर से उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा की ओर से गोबिंद कांडा के नाम की घोषणा की गई। गोबिंद कांडा ने सुबह बाबा ताराजी की समाधि पर जाकर पूजा अर्चना की और मां की समाधि पर पूजन किया।
नामांकन दर्ज करने जाने से पहले ही, गांव मंगाला, मल्लेका और ऐलनाबाद क्षेत्र में भारी संख्या में किसान एकत्र हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर रोष जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डीसी अनीश यादव और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने सुरक्षा की कमान संभाली। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।