फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress eyes on campaign of BJP and SAD

शिअद और भाजपा के प्रचार पर कांग्रेस के वाररूम की नजर

Thu, 20 Mar 2014 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Mar 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
Congress eyes on campaign of BJP and SAD

चुनावी महासमर में प्रमुख पार्टी कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर पर इस बार न तो ‘वार रूम’ में बैठकर नेता रणनीति तय करेंगे, न ही वर्करों का मजमा लगेगा।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस द्वारा इस बार ‘लीगल सेल’ बनाकर सारा ध्यान अकालियों और भाजपा के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने पर रहेगा। जैसे ही कोई प्रत्याशी उल्लंघन करेगा, लीगल सेल तुरंत उसकी शिकायत चुनाव आयोग को भेज देगा।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा चूंकि इस बार गुरदासपुर हलके से चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए वे पूरे सूबे में पार्टी के प्रचार अभियान की कमान वहीं से संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनाव के समय कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश प्रधान थे। उस समय प्रदेश दफ्तर में ‘वार रूम’ बनाया गया था, जहां कई टीवी स्क्रीन लगाई गई थीं, राज्य के विभिन्न हिस्सों के बड़े-बड़े नक्शे लगाए गए थे।


कई कंप्यूटर दिन रात काम कर रहे थे। कैप्टन की खास टीम वहां से पूरे सूबे के प्रचार पर नजर रखती थी। साथ ही चुनाव प्रचार की रणनीति भी तैयार करती थी। लेकिन इस बार पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने एक लीगल सेल गठित करने का फैसला किया है, जो प्रदेश दफ्तर में बैठकर विपक्षी दलों, खासतौर पर अकाली दल का समर्थन करने वाले टीवी चैनल पर नजर रखेगा।

अगर चैनल पर अकालियों की कवरेज चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक नहीं हुई, तो उसकी शिकायत आयोग से की जाएगी। इसके अलावा सभी नेताओं की ड्यूटियां हलकों में ही लगाई जाएंगी। वे चुनाव प्रचार में उम्मीदवार की मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed