{"_id":"67a1294a30a20cc37508d604","slug":"congress-councillors-did-not-arrive-on-mayor-harpreet-kaur-bablas-call-premlata-kuljit-sandhu-clashed-chandigarh-news-c-16-pkl1043-624880-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मेयर हरप्रीत कौर बबला के बुलावे पर नहीं पहुंचे कांग्रेसी पार्षद, प्रेमलता-कुलजीत संधू भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मेयर हरप्रीत कौर बबला के बुलावे पर नहीं पहुंचे कांग्रेसी पार्षद, प्रेमलता-कुलजीत संधू भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सभी पार्षदों और अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। इसमें कांग्रेस के पार्षद नहीं पहुंचे, जबकि आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता और भाजपा के पार्षद कुलजीत सिंह संधू एक मुद्दे पर आपस में भिड़ गए।
हरप्रीत कौर बबला ने सभी पार्षदों को कहा कि मिलजुलकर काम करेंगे तभी शहर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्षद के वार्ड की कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। वह काम को पूरा कराने की पूरी कोशिश करेंगी। अगर जरूरत पड़ी तो वह वार्डों का दौरा भी करेंगी। बबला ने कहा कि पार्षदों की अकसर शिकायत रहती है कि अधिकारी उनके फोन नहीं उठाते। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्षद लोगों के कार्यों के लिए फोन करते हैं। ऐसे में अब अगर किसी ने फोन नहीं उठाया या बाद में जवाब नहीं दिया तो वह संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करेंगी। इस बीच एक-एक करके पार्षदों ने अपनी बात भी रखी। पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने पूर्व मेयर कुलदीप कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कोई काम नहीं हुआ, इसलिए हरप्रीत बबला से काफी उम्मीदें हैं। इस पर पार्षद प्रेमलता ने विरोध किया। इस मुद्दे पर दोनों में बहसबाजी भी हुई। बैठक में नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार (आईएएस), संयुक्त आयुक्त गुरिंदर सिंह सोढ़ी, सुमित सिहाग और शशि वसुंधरा, अधीक्षण अभियंता केपी सिंह सहित सभी कार्यकारी अभियंता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक प्राप्त करने की रणनीति पर हुई चर्चा
मेयर ने बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की, जिसमें कोष प्रावधान की स्थिति, यूटी प्रशासन और नगर निगम की समन्वय बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दे, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं में सुधार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक प्राप्त करने की रणनीति और वार्ड विकास कोष से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने की बात शामिल थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में कार्य अधूरा पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह, यदि किसी इलाके में कचरा पड़ा मिला तो जिम्मेदार सफाई निरीक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि शहर की खूबसूरती बनाए रखने के लिए जनता की भागीदारी भी जरूरी है।