{"_id":"b2b283a66093f41c4c86adf8805054de","slug":"congress-complaint-against-bikram-singh-majithia-in-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सीनियर कांग्रेस नेता और विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह ने चुनाव आयोग से राज्य के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की शिकायत की है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत और अमृतसर के जिला चुनाव अधिकारी रवि भगत को दी शिकायत में मांग की है कि मजीठिया के जनसभाओं को संबोधित करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
बीर दविंदर ने अपनी शिकायत में कहा है कि मजीठिया ने 24 अप्रैल को अपने भाषण में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। अमृतसर के शहीद ऊधम सिंह हॉल में हुए समागम में उन्होंने लोगों से कहा कि वे हाथ उठाकर उनके साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के शबद दोहराएं।
विज्ञापन
मजीठिया ने शबद की आखिरी लाइन बदलकर उसमें भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली का नाम शामिल कर लिया। बीर दविंदर ने कहा कि जानबूझ कर वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए यह काम किया गया, जिससे पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है।
उन्होंने मांग की कि कानून के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। बीर दविंदर ने इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से भी शिकायत की है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जत्थेदार मजीठिया को इस कदम केलिए तलब करेंगे, जिससे लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।