फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress against loksabha and assembly election parallel

लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के पक्ष में नहीं कांग्रेस, तीखी प्रतिक्रिया

Fri, 09 Jun 2017 11:52 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Jun 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
congress against loksabha and assembly election parallel
congress
देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के सुझाव का भाजपा और अकाली दल ने समर्थन किया है तो कांग्रेस ने विरोध जताया है। वीरवार को कांग्रेस के राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा के नेतृत्व में संसद की 31 सदस्यीय स्थायी समिति यहां चुनाव सुधार को लेकर राजनीतिक दलों की राय जानने पहुंची थी। चंडीगढ़ के एक निजी होटल में बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सांसदों के सुझाव लिए।
विज्ञापन


बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का मुद्दा भी उठा, जिस पर भाजपा-अकाली दल और कांग्रेस आमने- सामने आ गए। हरियाणा भाजपा की ओर से मुख्य सचेतक और विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब भाजपा के प्रतिनिधि मंजीत राय और शिरोमणि अकाली दल पंजाब की ओर से विधायक दलजीत चीमा ने एक साथ कराने की वकालत की, जिसका हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने खुला विरोध किया।
विज्ञापन


ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि चुनाव और उप-चुनाव अलग-अलग होने से विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने फर्जी वोट बनाने वाले अधिकारियों और राजनेताओं पर कड़ी कार्रवाई की भी सलाह दी। गुप्ता का कहना था कि गुरुग्राम फर्जी वोट मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पंजाब भाजपा के प्रतिनिधि मंजीत राय ने दूरदर्शन और रेडियो की तरह निजी चैनलों पर भी प्रचार की मंजूरी दिए जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तंवर ने उठाया राज्यसभा चुनाव का इंक कंट्रोवर्सी मु्द्दा

congress against loksabha and assembly election parallel
अशोक तंवर
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने राज्य सभा चुनाव का इंक कंट्रोवर्सी का मुद्दा कमेटी के सामने उठाया। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी कार्रवाई न होना अनुचित है। उन्होंने चुनावों में पैसे का दुरुपयोग रोकने का सुझाव दिया। तंवर ने कहा कि सभी चुनाव एक साथ कराए जाने से कांग्रेस सहमत नहीं है। शिअद की तरफ से दलजीत चीमा ने राजनीतिक दलों के लिए 2000 रुपये तक ही चंदा कैश लेने के फैसले को सराहा।

एक साथ चुनाव फिजिकली संभव नहीं : गुप्ता
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंकुर गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक दलों के सुझावों को समिति संसद में रखेगी। देश में एक व्यक्ति-एक वोट प्रणाली लागू होने से वोटों की डुप्लिकेसी रुकेगी। वोटर्स का एक ही डाटा बेस होगा। देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव फिजिकली संभव नहीं हैं। वक्त के साथ हर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियां बदलती रहती हैं। विधानसभा भंग होने पर लंबे समय तक राज्यों में राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed