{"_id":"67889f95aa1f4b5b4a0bbab6","slug":"congress-aam-aadmi-party-alliance-in-chandigarh-for-mayor-election-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक उठापटक: दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बढ़ी तल्खी, चंडीगढ़ में भी गठबंधन पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक उठापटक: दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बढ़ी तल्खी, चंडीगढ़ में भी गठबंधन पर संशय
Thu, 16 Jan 2025 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:26 AM IST
सार
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। लोकसभा चुनाव भी दोनों दलों ने इंडिया अलायंस में मिलकर लड़ा था। हालांकि पंजाब में दोनों दल अलग अलग ही चुनाव मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव ने एक बार फिर से राजनीतिक गठबंधनों की बारीकियों को उजागर कर दिया है। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जहां भाजपा को चुनौती देने के लिए हाथ मिलाया है, वहीं दिल्ली में इन दोनों पार्टियों के बीच खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या चंडीगढ़ में यह गठबंधन अपनी पकड़ बनाए रख सकेगा या दिल्ली की राजनीति का असर यहां भी दिखेगा। कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने भी लगे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि गठबंधन टिका रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
मेयर चुनाव के लिए साथ आए हैं कांग्रेस-आप
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जहां एक तरफ दोनों पार्टियां चंडीगढ़ में मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं, वहीं दिल्ली में इन पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कई मुद्दों पर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद स्पष्ट हैं।कांग्रेस के अंदर गठबंधन का विरोध
प्रदेश कांग्रेस के भीतर गठबंधन को लेकर काफी समय से विरोध के सुर उठ रहे हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कांग्रेस के हित में नहीं है। हाल में हुई पार्टी की एक बैठक में गठबंधन को खत्म करने की मांग भी उठी थी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और आम आदमी पार्टी की कार्यशैली में बड़ा अंतर है। यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं टिक सकता। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि यह गठबंधन सफल रहेगा। जबकि जानकारों का मानना है कि चंडीगढ़ में यह गठबंधन भले ही अभी बना हुआ है, लेकिन इसके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दिल्ली में दोनों पार्टियों के बीच की तल्खी और कांग्रेस के भीतर के विरोधी सुर गठबंधन को कमजोर कर सकते हैं।
विज्ञापन