{"_id":"696bfe0693c2565567096764","slug":"confusion-over-mayoral-election-process-demand-for-clarification-on-whether-voting-is-by-show-of-hands-or-one-on-one-voting-chandigarh-news-c-16-pkl1091-925827-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मेयर चुनाव प्रक्रिया पर भ्रम... हाथ उठाकर या वन बाय वन वोटिंग, स्पष्ट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मेयर चुनाव प्रक्रिया पर भ्रम... हाथ उठाकर या वन बाय वन वोटिंग, स्पष्ट करने की मांग
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर चुनाव की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। मेयर चुनाव हाथ उठाकर होगा या वन बाय वन वोटिंग, सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने डीसी से स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि 29 जनवरी को प्रस्तावित चुनाव को लेकर अलग-अलग दस्तावेजों और बयानों में भिन्न-भिन्न प्रक्रियाओं का उल्लेख होने से निर्वाचित सदस्यों और जनप्रतिनिधियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
उन्होंने कहा कि प्रशासक द्वारा सार्वजनिक रूप से यह बयान दिया गया था कि नगर निगम का चुनाव हाथ उठाकर कराया जाएगा। इसी के अनुरूप चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भी मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की गई थी। इसके बाद 13 जनवरी को नगर निगम सचिवालय की एजेंडा ब्रांच द्वारा जारी अधिसूचना में भी चुनाव प्रक्रिया को हाथ उठाकर मतदान के जरिए कराने का स्पष्ट उल्लेख किया गया था।
हालांकि, इसके विपरीत हाल ही में नगर निगम सचिव कार्यालय की ओर से जारी एक पत्र में रमनीक सिंह बेदी को प्रेसाइडिंग ऑफिसर नियुक्त करते हुए चुनाव प्रक्रिया को वन बाय वन वोटिंग यानी व्यक्तिगत मतदान के माध्यम से कराने की बात कही गई है। एक ही चुनाव के लिए दो अलग-अलग प्रक्रियाओं के सामने आने से स्थिति और अधिक उलझ गई है। पूरे मामले को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने डीसी से चुनाव प्रक्रिया पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि चुनाव की प्रक्रिया को लेकर एक समान, स्पष्ट और लिखित आदेश जारी किए जाएं।