फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conductor told about the bus accident in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश बस हादसाः पढ़ें हादसे की कहानी और कंडक्टर की जुबानी, 10 लोगों ने गंवाई थी जान

Sun, 28 Apr 2019 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Conductor told about the bus accident in himachal pradesh
घटना के बारे में जानकारी देता कंडक्टर

हिमाचल के चंबा में डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर पंजपुला (नैनीखड्ड) के पास बस गहरी खाई में गिरने से 10 यात्रियों की मौत के मामले में जख्मी ड्राइवर और कंडक्टर समेत पांच लोगों को देर रात पठानकोट के सिविल अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ड्राइवर व कंडक्टर पठानकोट के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


बस ड्राइवर प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला शक्ति नगर (ढांगू रोड) व कंडक्टर राजिन्द्र कुमार निवासी मनवाल बाग को सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया गया था। हादसे में जख्मी पंकज शर्मा निवासी नूरपुर थोड़ा, दीक्षा निवासी डमटाल व तृप्ता देवी को पठानकोट के अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल स्टाफ की मानें तो अन्य अस्पताल में इलाज करवाने के बहाने बस ड्राइवर प्रकाश शर्मा अस्पताल से डॉक्टरों और स्टाफ को बताए बिना चला गया जबकि कंडक्टर वहीं दाखिल है। ड्राइवर प्रकाश शर्मा की कमर पर भी गंभीर चोट आई है। वहीं कंडक्टर के पैर पर चोट लगी है। कंडक्टर राजिंद्र कुमार ने बताया कि हादसे से पहले वह टिकट काटकर सबसे पिछली सीट पर बैठ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तेज आवाज के साथ बस गहरी खाई में लुढ़कती चली गई। इससे पहले कि कुछ समझ आता आंखों के आगे अंधेरा छा गया और पठानकोट के सिविल अस्पताल में आंख खुली। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि बस जैसे ही नैनीखड्ड के पंजपुला के पास पहुंची उसके आगे हिमस्खलन हुआ और पत्थर का बड़ा टुकड़ा अचानक बस के सामने आ गिरा। इससे पहले कि ड्राइवर संभल पाता बस सड़क किनारे कटाव से खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed