{"_id":"5efae0ec8ebc3e43001f5c90","slug":"conditions-to-renew-health-workers-contract","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम: अफसरों से संबंध संतोषजनक हैं और काबिलियत कितनी, इसी पर होगा अनुबंध रिन्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम: अफसरों से संबंध संतोषजनक हैं और काबिलियत कितनी, इसी पर होगा अनुबंध रिन्यू
Tue, 30 Jun 2020 12:21 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:21 PM IST
सार
- हरियाणा में 30 जून को खत्म हो जाएगा एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनुबंध
- अनुबंध रिन्यू में अब स्वास्थ्य कर्मियों को काफी मानकों पर खरा उतरना पड़ेगा
- स्वास्थ्य महकमे ने तैयार किया है नया अप्रेजल प्रोफॉर्मा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में स्वास्थ्य महकमे के अंतर्गत काम कर रहे एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों का अनुबंध तीस जून को खत्म हो जाएगा। इसके बाद किन एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं का रिन्यूअल किया जाएगा। उसके लिए हरियाणा सरकार ने विशेष मानक तय किए हैं। पहली बार एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों के लिए नया अप्रेजल प्रोफॉर्मा तैयार किया गया है। जिसे सभी कंट्रोलिंग अधिकारियों को भरकर अपनी टिप्पणी के साथ देना होगा। उसके बाद यह तय किया जाएगा कि किन एनएचएम कर्मियों का अनुबंध रिन्यू करना है या नहीं।
बताते चलें कि हरियाणा में करीब 13500 एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है। जो सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में पिछले काफी सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले 20 साल से ये कर्मचारी अनुबंध के आधार पर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। इस बार एक नया अप्रेजल प्रोफॉर्मा तैयार कर स्वास्थ्य महकमा इनकी परफॉर्मेंस को कई मानकों पर जांचना चाहता है। एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों में अकाउंट असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, क्लर्क, इनफार्मेशन असिस्टेंट, आईटी स्टाफ, एमएंडई स्टाफ, प्रोग्रामर, एडमिनिस्ट्रेटिव एम्पलाइज, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, प्रोजेक्ट ऑफिसर, कंसल्टेंट, मैनेजर फार्मासिस्ट समेत ग्रुप डी श्रेणी के विभिन्न कर्मचारी शामिल है।
इसके लिए अलग-अलग चार तरह के अप्रेजल प्रोफॉर्मा तैयार किए गए हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रेहान रजा के अनुसार एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य महकमे में फ्रंटलाइन पर रहकर काम करने वाले कर्मी हैं। जो करीब 20 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महामारी के इस दौर में भी एनएचएम कर्मचारियों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह निडरता से किया है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वे एनएचएम कर्मचारियों का अनुबंध बिना किसी उलझन के रिन्यू करे।

परफॉर्मेंस को मिलेंगे अंक, ग्रेड, स्ट्रेस झेलने की क्षमता भी चाहिए
- कर्मचारी को काम की नॉलेज कितनी 25 में से, कर्मचारी की प्रोडक्टिविटी कितनी 25 में से, टीम स्किल कितनी 10 में से, व्यवहार कैसा 10 में से, सीखने की लग्न कितनी 10 में से, हाजिरी कितनी 10 में से व कर्मचारी कितना अनुशासित 10 में से अंक दिए जाएंगे।
- कर्मचारी के अफसरों से संबंध संतोषजनक है या नहीं, क्या ऑफिशियल बातों में कर्मचारी गोपनीयता बनाए रखता है, अपने स्टाफ के साथ उसका कोआर्डिनेशन कैसा है, क्या कर्मचारी राज्य या राज्य से बाहर किसी प्रोग्राम की मॉनिटरिंग के लिए जा सकता है या नहीं।
- क्या कर्मचारी में स्ट्रेस टोलरेंस की योग्यता है, अपने सुपरविजन अधिकारियों का आर्डर मानता है या नहीं, क्या कर्मचारी योग्य बुद्धिमान और परिश्रमी है, क्या अपने कार्य में दक्ष है, कई मानकों पर कर्मचारियों को अंक व ग्रेड दिए जाएंगे। इसी आधार पर यह तय होगा कि इन एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों का अनुबंध आगे बढ़ेगा या नहीं।