फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Concern grows in Chandigarh after violence in Bangladesh

बांग्लादेश में हिंसा के बाद चंडीगढ़ में बढ़ी चिंता: अखिल भारतीय चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य का ढाका दौरा रद्द

Tue, 06 Aug 2024 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 02:46 PM IST
सार

सेक्टर 20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ चंडीगढ़ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मठ के संस्थापक माधव गोस्वामी का जन्म स्थान बांग्लादेश के कंचनपाड़ा में है। वहां पर विशाल मंदिर बनना है। अब बांग्लादेश के हालत के खराब होने पर कार्यक्रम रद्द कर दिया है।  

विज्ञापन
Concern grows in Chandigarh after violence in Bangladesh
बांग्लादेश में हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में हिंसा के बाद चंडीगढ़ में भी चिंता का माहौल है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में माधव गौड़ीय मठ को लेकर चिंता बढ़ गई है। माधव गौड़ीय मठ का निर्माण 1932 में हुआ था। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विष्णु महाराज ने बताया कि ढाका स्थित मठ अभी सुरक्षित है। वहां पर निजी सुरक्षा गार्ड हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे समय समय पर ढाका जाते रहते हैं। अभी वहां के हालत ठीक नहीं है। मठ के लोगों से फोन पर बात हुई है। उन्हें सुरक्षित रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि उनका ढाका जाने का कार्यक्रम था। उसे अब रद्द कर दिया है। अब वहां पर शांति बहाली के बाद ही जाने का निर्णय लिया जाएगा। विष्णु महाराज फिलहाल हरियाणा में प्रवास पर हैं। विष्णु महाराज ने बताया कि कुछ महीने पहले वे ढाका गए थे। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में कुछ धार्मिक स्थलों पर हमले हुए हैं। इससे उनकी चिंता काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


सेक्टर 20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ चंडीगढ़ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मठ के संस्थापक माधव गोस्वामी का जन्म स्थान बांग्लादेश के कंचनपाड़ा में है। वहां पर विशाल मंदिर बनना है। इस काम के लिए मठ के आचार्य विष्णु महाराज ने उनकी और मठ के अनुयायी रवीश कुमार कक्कड़ की ड्यूटी लगाई गई कि वहां पर मंदिर निर्माण कार्य को देखेंगे। मंदिर की रूपरेखा क्या होगी उस पर काम करने को कहा है। लेकिन अब बांग्लादेश के हालत के खराब होने पर कार्यक्रम रद्द कर दिया है। गुप्ता ने बताया कि मठ के अध्यक्ष से बात हुई है। ढाका स्थित मठ में अनुयायी सुरक्षित हैं। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अब बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद क्या निर्णय होता है उस पर निर्भर करेगा। वहां के हालत बहुत खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed