फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   computer teachers strikes for salary

वेतन दिया नहीं, आश्वासन दे दिया

Sat, 14 Dec 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
computer teachers strikes for salary
मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष कर रहे सरकारी स्कूल के कंप्यूटर शिक्षकों ने मूंगफली बेचने के बाद शुक्रवार को गाड़ियों को साफ किया। शिक्षक दिन भर प्रशासन से इंसाफ मांगते रहे। शाम को उन्हें इंसाफ की जगह सिर्फ प्रशासन से आश्वासन मिला।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के 100 से ज्यादा कंप्यूटर शिक्षक सुबह कैजुअल लीव लेकर पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थित स्पिक सेंटर के बाहर एकत्र हुए। वीरवार को घेराव करने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में गए शिक्षकों को अपनी मांगों के लिए स्पिक जाने को कहा गया था।
विज्ञापन


 यहां शिक्षक स्पिक के सेंटर हेड से मिले।  उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला कि उनकी मांग पर विचार होगा। जब शिक्षकों को स्पिक से कोई उम्मीद मिलती नजर न आई तो वे सेक्टर-9 स्थित डीपीआई (स्कूल) कार्यालय पहुंचे। शिक्षक जबरदस्ती डीपीआई कार्यालय में प्रवेश कर गए तो डीपीआई कमलेश कुमार ने पुलिस बुला ली। शिक्षकों ने यहां हंगामा करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इन शिक्षकों को डीपीआई कार्यालय से बाहर जाकर बैठने को कहा। इसके बाद डीपीआई ने पांच शिक्षकों को बातचीत के लिए बुलाया। शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए डीपीआई ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जो भी मांगे हैं उसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।


कंप्यूटर शिक्षक मंगलवार को अपनी सभी मांगों की प्रेजेंटेशन देंगे जिसमें वेतन में वृद्धि शामिल होगा। शिक्षकों का कहना है कि उनका वेतन सालों से नहीं बढ़ रहा है। इसकी वजह स्पिक के साथ हुए एमओयू में शर्तों को न बदलना है। शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है और उन्हें वेतन हर महीने 7 तारीख के बाद दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed