फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   computer teacher protest

राष्ट्रपति से ‘मर्सी डेथ’ मांगेंगे कांट्रैक्ट टीचर

Sun, 09 Feb 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Feb 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
computer teacher protest

शहर के सरकारी स्कूलों में कांट्रैक्ट पर पढ़ा रहे कंप्यूटर टीचर्स और डाटा एंट्री आपरेटर्स ने अपनी मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड में शिक्षक और आपरेटर्स इकट्ठे हुए जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बाद में सभी स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल के सेक्टर-28 स्थित आवास में उनसे मिलने गए। बंसल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से बात की है। एक बार वह फिर से उन्हें नियमित करने की मांग पर प्रशासक के सलाहकार से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ कंप्यूटर टीचर्स यूनियन के सदस्यों ने रविवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। सोमवार को वे सामूहिक अवकाश लेंगे। यूनियन प्रेसिडेंट पूनम ने कहा कि रविवार को वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर ‘मर्सी डेथ’ की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 8 जनवरी को कांट्रैक्ट कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन में 25 फीसदी बढ़ोतरी और कांट्रैक्ट रिन्यू करने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरी में यह पत्र राष्ट्रपति को भेजना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि अब सभी शिक्षक सिर्फ रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर ही दोबारा से सड़कों पर उतरेंगे और जब तक शिक्षा विभाग लिखित में आदेश जारी नहीं करता है तह तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed