{"_id":"1d3019d6c85875f0d9197431b359e3de","slug":"computer-center-for-senior-citizens-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सीखने के इच्छुक लोगों के लिए खुल गया सेंटर, आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर सीखने के इच्छुक लोगों के लिए खुल गया सेंटर, आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर-सम्मान प्रोजेक्ट के तहत बुजुर्गों के लिए रेडक्रॉस इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी (आरआईआईटी) सोसाइटी के सहयोग से जिला रेडक्रॉस भवन में उपायुक्त विवेक आत्रेय ने कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि यहां वरिष्ठ नागरिकों को कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला पहला जिला है, जहां प्रशासन ने बुजुर्गों के लिए ऐसी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जिले में आदर-सम्मान प्रोजेक्ट लागू किया हुआ है, ताकि बुजुर्गों को हरसंभव सहयोग और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग टीवी रिमोट से चलाते हैं, लेकिन कंप्यूटर चलाने से डरते हैं। कंप्यूटर चलाने में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां उचित राशि पर कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग व गरीबी रेखा से नीचे के लोगों, निशक्तों, लड़कियों और बुजुर्गों को विशेष छूट दी जाएगी। हर माह दूसरे शनिवार को सेंटर में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण मिलेगा।
उन्होंने सोसाइटी प्रतिनिधियों से कहा कि वह लोगों का फीडबैक जरूर लें, ताकि इस सेंटर को और बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। इस मौके पर सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रबंध निदेशक अजय सिंह सैनी ने कहा कि सोसाइटी की ओर से एक हजार लोगों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
निदेशक सोनू सिंह ने बताया कि सेंटर का मकसद समाज के सभी वर्गों विशेषकर बुजुर्गों को कंप्यूटर शिक्षा देना है। नगराधीश राधिका सिंह ने प्रशासन की ओर से सभी का आभार जताया। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव विजयलक्ष्मी ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील तलवार, भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा शाखा के सीनियर वाइस चेयरमैन डॉ.जेएल चौधरी, राज्य सचिव कर्नल जीपी तनेजा, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान बालकिशन बंसल, महासचिव सज्जन जिंदल, प्रेस सचिव तरसेम गर्ग और समाजसेवी सुभाष कपूर आदि उपस्थित थे।