फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Compliant Against Naunihal Singh and 5 Others

नौनिहाल सिंह समेत छह के खिलाफ शिकायत

Tue, 04 Feb 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Feb 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
Compliant Against Naunihal Singh and 5 Others
हेल्दी वे इमिग्रेशन कंपनी के मालिक अमित कक्कड़ ने पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह, डीएसपी रोशनलाल, इंस्पेक्टर दीवान सिंह इमिग्रेशन कंपनी के मालिक करण अरोड़ा समेत छह के खिलाफ पीसीए में शिकायत दी है।
विज्ञापन


इसमें अमित कक्कड़ ने आरोप लगाया है पुलिस अफसरों उसके पिता से दर्ज धोखाधड़ी मामले में सहायता करने के नाम पर पर चार करोड़ रुपये लिए थे। पीसीए ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए अमित कक्कड़ को सबूत पेश करने के लिए कहा है। पीसीए में मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।
विज्ञापन


सेक्टर-42 हेल्दी वे इमिग्रेशन कंपनी के मालिक अमित कक्कड़ समेत अन्य परिजनों पर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के 11 मामले दर्ज किए थे।

जांच में सामने आया था कि कंपनी ने बच्चों से करोड़ों रुपये ठगे थे। अमित कक्कड़ ने आरोप लगाया था उक्त लोगों से मिलकर उनसे साढ़े चार करोड़ लिए थे। अमित कक्कड़ ने मामले की शिकायत आईजी को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाया धमकी देने का आरोप
हेल्दी वे इमिग्रेशन कंपनी के मालिक अमित कक्कड़ ने आईजी आरपी उपाध्याय को दी शिकायत में कहा इमिग्रेशन कंपनी के मालिक करण अरोड़ा ने जान से मारने की धमकी दी।


शिकायत में उन्होंने आरोप लगाए कि करण अरोड़ा ने पिछले साल डीएसपी रोशनलाल के मोबाइल फोन से उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि करण और डीएसपी ने दवाब देकर उससे समझौता करवाया था। उन्होंने मांग की है कि डीएसपी रोशनलाल और करण अरोड़ा के संबंधों की जांच  पंजाब के डीएसपी से करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed