{"_id":"72d37235eedff26292db4ddc97bd3a68","slug":"complaint-for-electricity-problems-in-this-tollfree-helpline-nomber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 May 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
निगम ने बिजली संबंधी शिकायतों और अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 18001801550 जारी किया गया है। उपभोक्ता निगम की वेबसाइट www.uhbvn.com अथवा www.uhbvn.org पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं धान के मौसम के दौरान उपभोक्ताओं को लगातार बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली वितरण निगम ने अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अवधि के दौरान अवकाश न लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नितिन यादव ने बताया कि हरियाणा में बिजली की मांग और दैनिक खपत में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
यह 25 अगस्त, 2014 को 9151 मेगावाट दर्ज की गई थी। लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के दृष्टिगत आगामी धान के मौसम के दौरान बिजली की मांग 9500 मेगावाट से भी अधिक संभावित है।